DC vs PBKS: 264 का पहाड़नुमा टोटल भी बौना… पंजाब किंग्स का नया महारिकॉर्ड, किया इतिहास का सबसे बड़ा चेज

ईपीएल 2026 का अप्रैल का यह आखिरी वीकेंड आईपीएल के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने होम ग्राउंड पर बल्लेबाजी का ऐसा मुजाहिरा पेश किया कि लगा मैच एकतरफा है.

दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवरों में 264 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. लेकिन ये सिर्फ ट्रेलर था, असली पिक्चर पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने दिखाई जब पॉवरप्ले से पहले ही बोर्ड पर 100+ रन नजर आ रहे थे.

केएल राहुल की मेहनत बेकार

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. केएल राहुल ने गेंदबाजों का बेड़ा गर्क ही कर दिया. उन्होंने 152 रन की नाबाद पारी से गुच्छों में रिकॉर्ड बनाए. राहुल ने ये पारी महज 67 गेंद में खेली, जिसमें 9 छक्के और 16 चौके थे. उन्होंने नितीश राणा के साथ 220 रन की पार्टनरशिप की. राणा ने 44 गेंद में 91 रन ठोके, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के देखने को मिले.

पंजाब के बेरहम ओपनर्स बदौलत बना रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर और उनके बल्लेबाजों ने रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी की. साल 2024 में पंजाब किंग्स ने केकेआर के खिलाफ 262 रन चेज कर इतिहास रचा था. ये रिकॉर्ड अटूट नजर आता था, लेकिन आज 165 रन का लक्ष्य भी बौना नजर आया. पंजाब किंग्स की टीम ने अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए इस मैच का सबसे बड़ा चेज नंबर-1 पर टांग दिया. मुकाबले में श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने ताबड़तोड़ अर्धशतक ठोके.

6 गेंद रहते जीता मैच

पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले में 6 गेंद रहते मुकाबला जीत लिया. श्रेयस अय्यर ने 36 गेंद में 7 छक्के और 9 चौकों की बदौलत 71 रन की पारी खेली. वहीं, प्रभसिमरन सिंह की बात करें तो उन्होंने महज 26 गेंद में 292.31 के स्ट्राइक रेट से आतिशी पारी खेली. प्रभसिमरन की पारी में 5 छक्के और 9 चौके देखने को मिले. इन पारियों की बदौलत ही पंजाब ने 6 गेंद रहते पहाड़नुमा लक्ष्य को हासिल कर लिया.

Leave a Comment