छोटी सी उम्र में वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ‘धमाका’, इस मुकाम को हासिल करने वाले सबसे युवा क्रिकेट बने

Vaibhav Sooryavanshi Youngest To Score 1000 Runs In T20s: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है. आईपीएल में तीसरी बार इस 15 साल के खिलाड़ी ने 15 गेंदों में अर्धशतक बनाया है.

इससे भी बढ़कर उन्होंने 36 गेंदों में शतक बनाया है, जो इस कैश रिच लीग में उनका दूसरा शतक है. उनकी यह ताजा तूफानी पारी शनिवार 25 अप्रैल को जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आई.

सबसे कम उम्र में 1000 टी20 रन

इस इनिंग के साथ वैभव सूर्यवंशी अपनी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और अपने सीनियर खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ रहे हैं. साथ ही वो सबसे कम उम्र में हजार टी20 रन का आंकड़ा पार करने वाले बैटर बन गए हैं, इसकी जानकारी लाइव कमेंट्री के दौरान दी गई.

सूर्यवंशी ने आईपीएल का दूसरा शतक जड़ा

15 गेंदों में 50 लगाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में पचास रन और जोड़े और अगली 21 गेंदों में अपना दूसरा आईपीएव शतक पूरा किया. इससे पहले उन्होंने इसी सीजन में CSK और RCB के खिलाफ भी 15 गेंदों में अर्धशतक बनाए थे. सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 103 रन बनाकर अपनी पारी को समाप्त किया; इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के जड़े, और उनका स्ट्राइक रेट 278.37 रहा.

सबसे कम गेंदों में 1000 टी20 रन

सूर्यवंशी T20 क्रिकेट में गेंदों का सामना करने के लिहाज से 1000 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने मिचेल ओवेन को पीछे छोड़ दिया है; मिचेल ने ये माइलस्टोन हासिल करने के लिए 533 गेंदों का सामना किया था, जबकि इस 15 साल के खिलाड़ी ने सिर्फ 473 गेंदों में ही ये करिश्मा कर दिखाया है.

 

गेंदों की संख्या खिलाड़ी का नाम
473 वैभव सूर्यवंशी
533 मिचेल ओवेन
558 एंड्रयू साइमंड्स
570 आशुतोष शर्मा
573 फिन एलेन

 

सबसे कम पारियों में 1000 टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी उन बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 1000 रन बनाने के लिए सबसे कम पारियां खेलने वाले लिस्ट में भी जगह बना ली. उन्होंने इसके लिए 26 पारियां खर्च कीं, जबकि टॉप पर ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉग और शॉन मार्श हैं जिन्होंने 23-23 पारियों में ये करिश्मा कर दिखाया था.

 

पारियां खिलाड़ी का नाम
23 ब्रैड हॉज
23 शॉन मार्श
24 मैथ्यू हेडन
25 देवदत्त पडिक्कल
26 फिलिप ह्यूज
26 वैभव सूर्यवंशी

Leave a Comment