ICC Test Rankings: गिल, जायसवाल और पंत को हुआ फायदा, जानें कौन किस नंबर पर है

खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खत्म होने के बाद आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग भी समाने आ गई है। रैंकिंग में भारतीय टीम का फायदा हुआ है।

उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ पहले टेस्ट में किए शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है।

इस बार कप्तान शुभमन गिल, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अच्छी छलांग मारी है। ऋषभ पंत को भी रैंकिंग में फायदा मिला है। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक पहले और जो रूट दूसरे नंबर पर काबिज है। भारतीय टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब 744 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर पहुंच गए हैं। कप्तान शुभमन गिल ने दो स्थानों की छलांग के साथ नंबर 7 पर पहुंच चुके हैं।

भारत के सलामी बल्लेबाज जायसवाल ने पांच स्थानों की छलांग मारी है। वे अब 713 की रेटिंग साथ नंबर 9 पर आ गए हैं। वह पहले शीर्ष दस से बाहर हो गए थे। वहीं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीन स्थानों की छलांग के साथ अब नंबर दो पर आ गए हैं। भारत के लिए केवल बुमराह की टॉप 10 में अपनी जगह बना पाए हैं।

Leave a Comment