ICC टेस्ट रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों को हुआ फायदा, टॉप-10 में पहुंचे 3 स्टार, किसी ने 3, तो किसी ने लगाई 5 पायदान की छलांग

ICC Test Ranking: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों को काफी फायदा पहुंचा है. जी हां, भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के साथ खेले गए वेलिंगटन टेस्ट मैच में कमाल की बल्लेबाजी की.

इसी का नतीजा है कि टॉप-10 बल्लेबाजों में भारत के 3 नाम शामिल हैं. जबकि टॉप पर अभी भी इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का ही कब्जा है. इसके अलावा साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को भी ताजा रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

ऋषभ पंत नंबर-6 पर काबिज

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को फायदा मिला है. पंत एक स्थान ऊपर आए हैं. वह 744 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ अब छठवें स्थान पर पहुंच गए हैं. हाल ही में पंत ने न्यूजीलैंड के साथ खेले गए वेलिंगटन टेस्ट मैच में कामली की बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 135 गेंदों में शतक पूरा किया था. फिर, वह 153 गेंदों पर 128 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे थे. अपनी पारी में उन्होंने 10 छक्के 6 चौके लगाए थे. ऋषभ पंत की रेटिंग 744 है.

 

 

शुभमन गिल को हुआ 3 स्थान का फायदा

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेलिंगटन टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की. वह शतक से चूक गए, लेकिन अपनी टीम के लिए उन्होंने अहम रन जोड़े. कप्तान गिल 146 गेंदों पर 98 रन पर आउट हुए थे, जिसमें उन्होंने 9 चौके 2 छक्के भी लगाए थे. इस पारी के बाद अब गिल को भी आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में फायदा मिला है. वह 3 स्थान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर आ पहुंचे हैं. शुभमन की रेटिंग 728 है.

यशस्वी जायसवाल को 5 स्थान का हुआ फायदा

भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 89 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 85 रन ठोके थे. इस पारी से अब यशस्वी को आईसीसी की बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में काफी फायदा हुआ. स्टार बल्लेबाज 5 स्थान की छलांग लगाकर अब टॉप-10 में शामिल हो गया है. जी हां, यशस्वी 713 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं.

जसप्रीत बुमराह को भी हुआ फायदा

आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह को बड़ा ईनाम मिला है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद तीन स्थान की छलांग लगाई है. अब तीन पायदान ऊपर चढ़कर बुमहार आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बुमराह ने मैच में पांच विकेट लिए थे. इस समय जसप्रीत बुमराह के 856 रेटिंग प्वाइंट हैं. दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज की पोजीशन पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार शामिल हैं, जो 881 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं.

Leave a Comment