एशिया कप राइंजिंग स्टार्स 2026 के 11वें मैच में यूएई के खिलाफ इंडिया ए टीम के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह की पारी खेली उससे पूरा क्रिकेट जगत हैरान है। हर कोई वैभव की तारीफ कर रहा है और यही कह रहा है कि ये खिलाड़ी अद्भुत है, लेकिन उनकी इस पारी से परेशान होने वालों की भी कमी नहीं है।
वैभव ने यूएई के खिलाफ दोहरा शतक लगाया और उनकी इस पारी के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज तनवीर अहमद ने उनकी उम्र पर ही सवाल उठा दिए।
28 छक्के लगाने का ताकत 15 साल के लड़के में नहीं होती
वैभव ने यूएई के खिलाफ 53 गेंदों पर 204 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 28 छक्के और 7 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 384.91 का रहा। वैभव की इस पारी के बाद तनवीर अहमद का रिएक्शन सामने आया और उन्होंने वैभव की उपलब्धि की तारीफ करने के बजाए उनकी उम्र पर ही सवाल उठा दिए। एक पॉडकास्ट में बात करने के दौरान तनवीर अहमद ने कहा कि एक 15 साल के लड़के में इतनी ताकत नहीं होती कि वो एक पारी में 28 छक्के लगा दे। उन्होंने वैभव की सही उम्र की जानकारी के लिए टेस्ट कराने की मांग कर डाली।
तनवीर अहमद ने कहा कि वो 15 साल का बच्चा नहीं है बल्कि कम से कम 20-21 साल का है। इसका कारण ये है कि बच्चा चाहे कितना कि टैलेंटेड क्यों ना हो, 15 साल का बच्चा 28 छक्के नहीं मार सकता, 15 साल का बच्चा इस तरह से छक्के नहीं लगा सकता।
उन्होंने आगे कहा कि 15 साल के बच्चे का शरीर इतना मजबूत नहीं हो सकता। उसके हाथों और कंधों में इतनी ताकत नहीं हो सकती। मुझे इस बात पर यकीन नहीं है। मुझे नहीं लगता कि वह 15 साल का है। हो सकता है कि वह 20 या 21 साल का हो। बच्चे का शरीर, इसका टेस्ट करवाइए। कलाई का टेस्ट करवाइए। टेस्ट करवाइए, जरूर करवाइए। मुझे इस पर यकीन नहीं है।
ऋषभ पंत ने केन विलियमसन को छोड़ा पीछे, टॉप-10 में की एंट्री; WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष दस बैटर
ऋषभ पंत ने कीवी टीम के खिलाफ पहली पारी में 128 रन की शानदार पारी खेली और केन विलियमस से आगे निकल गए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पंत ने अब तक कुल 3076 रन बनाए हैं जबकि केन विलियमस ने 3025 रन बनाए थे।