वैभव सूर्यवंशी कैसे लगाते हैं इतने सारे छक्के? मेंटॉर ने बताया बड़ा राज

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली. उन्होंने 52 गेंदों में दोहरा शतक लगाया. इस खिलाड़ी ने 28 छक्के लगाए. वैभव का 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर मारा गया छक्का मैच का सबसे बेहतरीन शॉट था.

यूएई के तेज गेंदबाज जाहिद अली ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंद डाली, लगभग आठवें स्टंप की लाइन पर, लेकिन वैभव ने अपना वजन आगे की तरफ शिफ्ट किया और गेंद को डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से 6 रन के लिए भेज दिया. जिस गेंद से उन्हें शांत रखने की कोशिश की गई थी, वो स्टेडियम में दर्शकों के बीच जा गिरी. वैभव के मेंटॉर जुबिन भरूचा और बेसबॉल पावर हिटिंग कोच जूलियन वुड ने बताया कि कैसे वो इतने अच्छे शॉट खेल पाते हैं.

अनोखा बैटिंग स्टाइल

वैभव की बैटिंग देखकर लगता है जैसे उन्होंने वनडे में टी20 का तड़का लगा दिया हो, बिल्कुल वीडियो गेम की तरह. पावर हिटिंग कोच जूलियन वुड ने बताया कि आजकल बल्लेबाज लेंथ गेंदों पर भी छक्के मार रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजों के लिए परेशानी ये है कि जब वो चूकते हैं, तो गेंद सिर्फ चार के लिए नहीं, बल्कि छह के लिए जाती है. इससे उन पर बहुत दबाव पड़ता है.’ वैभव का बैट स्विंग भी कुछ अलग है. जूलियन वुड इसकी तुलना बेसबॉल खिलाड़ी से करते हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर आप वैभव को देखें, तो उनके हाथ ऊपर आने का तरीका बेसबॉल के बल्लेबाज जैसा है. उनका बैट परपेंडिकुलर से आगे निकल जाता है, जो आमतौर पर सिखाया नहीं जाता. लेकिन इससे वो जबरदस्त बैट स्पीड पैदा करते हैं.’

वैभव के मेंटॉर ने क्या कहा?

वैभव के मेंटॉर में से एक, जुबिन भरूचा ने बताया कि कैसे वो लेंथ गेंदों पर भी इतनी ताकत से मार पाते हैं. उन्होंने कहा कि यह उनके ऊपरी शरीर के ‘कॉइल्ड’ रहने, धड़ के गहरे झुकाव और पिछले पैर पर पड़े वजन की वजह से होता है. इससे उनका सिर गेंद की लाइन से बाहर निकल पाता है और ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदें भी उनकी आंखों के सामने आ जाती हैं. वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ अपनी 53 गेंदों में 204 रन की पारी से रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है. अभी वो टी20 इंटरनेशनल में नियमित खिलाड़ी भी नहीं हैं, लेकिन ये तय है कि वो एक छोटे तालाब की बड़ी मछली हैं. उन्हें अब गहरे समंदर में उतरने का मौका मिलना चाहिए.

Leave a Comment