विश्व क्रिकेट की नजर वैभव सूर्यवंशी पर, श्रीलंका A के साथ कल है सेमीफाइनल

ACC Men’s Asia Cup Rising Stars 2026: टीम इंडिया न्यूजीलैंड में दूसरा टेस्ट मैच खेलने की तैयारी कर रही है, लेकिन 15 साल की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने दोहा में खेले जा रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप में नई और अलग ही जान फूंक दी है.

वैभव ने मंगलवार को बनाए सुनामी दोहरे शतक से पूरी विश्व क्रिकेट जगत का ध्रुवीकरण इस टूर्नामेंट के इर्द-गिर्द कर दिया है. और जब भारत A वीरवार को एक और मैच में श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, तो इस बार टीवी रेटिंग भी अलग स्तर की होगी और मैदान पर फैंस की भीड़ भी. सोमवार को धमाके के बाद अब वैभव की बैटिंग के आकर्षण ने एक अलग ही स्तर हासिल कर लिया है, लेकिन भारत ए को श्रीलंका के खिलाफ बृहस्पतिवार को एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल में एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ पिछले मैचों में लिस्ट ए क्रिकेट के कई रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए 53 गेंद में 28 छक्कों और सात चौकों की मदद से 204 रन बनाए, तो भारत ने पाकिस्तान से मिली हार के बाद इस मैच के जरिये शानदार वापसी की. पहले मैच में नेपाल को 26 रन पर आउट करने वाले भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान के सामने दबाव में नजर आए. पाकिस्तान ने 300 पार का स्कोर बनाकर 48 रन से जीत दर्ज की. यूएई ने भी आठ विकेट पर 249 रन बना डाले थे लेकिन बल्लेबाजों की मददगार पिच पर सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई.

भारतीय टीम के लिये आयुष बडोनी का खराब फॉर्म चिंता का विषय है जिन्होंने दो रन बनाने के बाद पिछले मैच में खाता भी नहीं खोल, तो रिंकू सिंह भी नौ और छह रन ही बना सके. ऐसे में कप्तान तिलक वर्मा पर दबाव बढ गया है जिन्होंने दो मैचों में शतक लगाये लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 100 रन बनाने में 149 गेंदें खेल डाली. उन्हें अपना स्ट्राइक रेट बेहतर करना होगा. भारतीय तेज गेंदबाजों हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने सात-सात विकेट लिये हैं लेकिन महंगे भी साबित हुए. भारत भले ही अपने सितारा खिलाड़ियों के साथ उतरा हो लेकिन वे अपनी क्षमता का पूरा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. दूसरी ओर, श्रीलंका टूर्नामेंट में अपराजेय रही है. वहीं, श्रीलंका के निशान मदुश्का, लसिथ क्रूसपुले और कप्तान पवन रत्नायके ने बल्लेबाजी में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. वानुजा साहन भी काफी उपयोगी खिलाड़ी साबित हुए हैं. दोनों टीमों की फाइनल XI इन खिलाड़ियों से चुनी जाएगी.

भारत ए : तिलक वर्मा (कप्तान ), कुमार कुशाग्र, प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, अर्शद खान , हर्षित राणा, विपराज निगम, प्रिंस यादव.

श्रीलंका : पवन रत्नायके (कप्तान), लसिथ क्रूसपुले, निशान मदुश्का, निपुन धनंजय, एस षणमुगनाथन, सिनेथ जयवर्धने, रविंदु फर्नांडो, चमिका हीनातिगाला, जनिथ लियानागे, वानुजा साहन, लाहिरू समराकून, दुविंदु रणतुंगा, दुलाज समुदिता, गारूका संकेत, विजयकांत वियासकांत.

Leave a Comment