Mukesh Choudhary: जहीर खान के बाद भारत को मिल सकता है नया बाएं हाथ का पेसर? 5 विकेट लेकर मचाया धमाल

Mukesh Choudhary: बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करने वाले युवा तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। मुकेश ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट चटकाएं।

मुकेश कुमार उन चुनिंदा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो भारतीय क्रिकेट सर्किल में कम ही हैं। भारतीय क्रिकेट टीम बाएं हाथ के अच्छे तेज गेंदबाजों की कमी से जूझ रही है। उनकी गेंदबाजी में रफ्तार, स्विंग के साथ-साथ नियंत्रण भी हैं, जो उन्हें अच्छे गेंदबाजों में शुमार करता है।

मुकेश कुमार फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 22 मैचों की 38 पारियों में 76 विकेट ले चुके हैं। जिसमें उनकी इकोनमी 4 से कम की रही है। उनका सर्वोच्च गेंदबाजी प्रदर्शन 76 रन देकर 6 विकेट है। वहीं, लिस्ट ए के 26 मैचों की 26 पारियों में मुकेश ने 37 विकेट अपने नाम किए हैं। जिसमें उनकी इकोनमी 6 से कम की रही है।

 

 

CSK Squad में मुकेश चौधरी
मुकेश चौधरी आईपीएल में 2022 से चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड का हिस्सा रहे हैं। उनका आईपीएल डेब्यू अच्छा नहीं रहा। लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की। जिसमें उन्होंने न सिर्फ अपनी इकोनमी सुधारी बल्कि विकेट भी लिए।

अश्विन ने की तारीफ
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मुकेश चौधरी के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने एक्स पर लिखा- ‘करियर की शानदार शुरुआत के बाद चोटों से जूझने और पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के बाद मुकेश ने ईरानी ट्रॉफी मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ़ 5 विकेट लेकर अपना अच्छा फ़ॉर्म जारी रखा है। इससे उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा’

गौरतलब है कि ईरानी कप का खिताबी मुकाबला रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) और जम्मू एंड कश्मीर के बीच शेर ए कश्मीर स्टेडियम में खेला जा रहा है। रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 237 रन बनाए। इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 278 रन बनाए और 41 रन बढ़त बना ली है।

Leave a Comment