Ind Vs NZ 2nd Test 1st Day: दूसरे टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड ने दी कांटे की टक्कर, भारत की ओर से गुरनूर बराड़ का किया शानदार डेब्यू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दिन का अंत 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाकर किया।

भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मुकाबले में गुरनूर बराड़ ने अपना टेस्ट डेब्यू किया और उन्होंने डेवोन कॉनवे को आउट कर अपने टेस्ट करियर का पहला विकेट हासिल किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को टॉम लाथम और डेवोन कॉनवे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 77 रनों की पार्टनरशिप हुई। हालांकि, इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए कीवी टीम पर दबाव बना दिया।

Ind Vs NZ 2nd Test 1st Day: 110 रन पर न्यूजीलैंड ने गंवाए 4 विकेट

Newzealand Loss Wicket At 110 Runs (Source: Google)

न्यूजीलैंड की टीम एक समय काफी मजबूत सिचुएशन में नजर आ रही थी। टीम ने 110 रन तक सिर्फ एक विकेट गंवाया था, लेकिन इसी स्कोर पर भारतीय गेंदबाजों ने लगातार तीन विकेट चटकाकर मुकाबले का रुख बदल दिया। सबसे पहले आकाशदीप ने कप्तान टॉम लाथम को 59 रन के पर्सनल स्कोर पर पवेलियन भेजा।

इसके बाद अंशुल कंबोज ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हेनरी निकल्स को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। वहीं, रचिन रवींद्र भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। वह 9 गेंद खेलने के बावजूद अपना खाता नहीं खोल पाए और आकाशदीप का शिकार बने। इस तरह न्यूजीलैंड ने 110 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए और टीम मुश्किल में नजर आने लगी।

टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स ने संभाली पारी

 Tom Blundell & Phillips Performance (Source: Google)

शुरुआती दो सेशन में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। इस दौरान न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 131 रन बनाए और चार विकेट गंवा दिए। भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई लाइन और लेंथ के साथ बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। हालांकि, तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी की, टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स ने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को मुश्किल से बाहर निकाला।

दोनों के बीच 62 रनों की अहम पार्टनरशिप हुई, जिसने न्यूजीलैंड की पारी को मजबूती दी। फिर तीसरे सेशन में कीवी बल्लेबाजों ने 35 ओवर में 115 रन जोड़े और इस दौरान सिर्फ एक विकेट गंवाया। इस तरह दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 246 रन बना लिए और उसकी सिचुएशन पहले से काफी बेहतर हो गई।

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

 Indian Bowlers Performance (Source: Google)

पहले दिन गेंदबाजी में आकाशदीप भारत के सबसे सक्सेसफुल गेंदबाज रहे, उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, डेब्यू कर रहे गुरनूर बराड़ के अलावा अंशुल कंबोज और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक सफलता मिली। दूसरी ओर, भारतीय तेज गेंदबाजी के खास हथियार जसप्रीत बुमराह को पहले दिन कोई विकेट नहीं मिल सका। अब दूसरे दिन भारतीय टीम की कोशिश न्यूजीलैंड की बाकी पांच विकेट जल्द हासिल करने की होगी, जबकि मेजबान टीम अपनी पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी।

Leave a Comment