भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में कौन विजेता होगा इसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भविष्यवाणी की है। आमिर ने एक बार फिर भारत को खिताब का दावेदार नहीं बताया है.
आमिर ने पाकिस्तान के टीवी शो हारना मना है में भारत और T20 वर्ल्ड कप में उनके भविष्य के बारे में एक नई भविष्यवाणी की। आमिर ने माना है कि टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल मैच जीतना मुश्किल होगा।
आमिर ने कहा, “अगर मैं क्रिकेट के नजरिए से देंखू, तो भारत अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहा है। उनकी फील्डिंग देखो.. उन्होंने कम से कम 3-4 कैच छोड़े हैं और फील्ड पर फंबल किया है। बुमराह को छोड़कर हर बॉलर ने रन दिए हैं। मैंने कहा था कि हार्दिक पंड्या कभी बड़ी टीमों के खिलाफ अच्छा परफॉर्म नहीं करते। उन्होंने अपने 4 ओवर में 40 रन दिए। वेस्ट इंडीज ने भी वरुण चक्रवर्ती को आउट किया और सेमीफाइनल में टीमें स्पिनरों के खिलाफ अच्छा खेलती। मेरा मानना है कि भारत अभी भी टूर्नामेंट में हॉट फेवरेट नहीं है”।
2024 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से भारत ने लिया था बदला
बता दें कि 2022 और 2024 दोनों टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। 2022 में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था। हालांकि इसका बदला फिर टीम इंडिया ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 68 रन से हराकर लिया। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होने वाली है। सूर्यकुमार यादव और हैरी ब्रूक की टीमों के बीच टक्कर के मुकाबले की उम्मीद है।
भारत-इंग्लैंड, किसमें कितना है दम
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड दमदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 29 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, इसमें से टीम इंडिया ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भी की थी भविष्यवाणी
भारतीय टीम को लेकर प्रिडिक्शन की थी कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा और वेस्टइंडीज उनको सुपर 8 के मुकाबले में हरा देगी। लेकिन टीम इंडिया ने मोहम्मद आमिर की इस भविष्यवाणी को गलत साबित किया और वेस्टइंडीज को सुपर 8 में 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
–