IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में युवा खिलाड़ियों को दम देखने को मिल रहा है। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी जीत के हीरो रहे, जिन्होंने पहले गेंद से कहर बरपाया और फिर बल्ले से आतिशी पारी खेलकर डूबती दिल्ली को जीत की दहलीज के पार लेकर गए।
सिर्फ माधव तिवारी ही नहीं बल्कि इस सीजन कई ऐसे युवा खिलाड़ी भी हैं, जिनका प्रदर्शन उनकी प्रतिभा की गवाही दे रहा है। चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में, जो कि इस सीजन धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं और आईपीएल (IPL 2026) ने उनको उनको रातोंरात स्टार बना दिया।
IPL 2026: माधव तिवारी ने दिलाई दिल्ली को जीत
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले से पहले शायद ही कोई माधव तिवारी के बारे में अधिक जानता होगा, लेकिन शानदार गेंदबाजी और फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने इस युवा प्रतिभा को रातोंरात स्टार बना दिया। 22 वर्षींय माधव मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं।
हालांकि, यह दिल्ली के लिए उनका पहला मैच नहीं था, बल्कि साल 2025 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेब्यू किया था, लेकिन सिर्फ 3 रन बनाकर वह सस्ते में पवेलियन लौट गए थे।
इस प्रदर्शन के बावजूद मैनेजमेंट ने युवा खिलाड़ी पर विश्वास बनाए रखा और इसी का नतीजा है कि पंजाब के खिलाफ उन्होंने पहले गेंद से दो विकेट लिए और फिर 225 के स्ट्राइक रेट से 18 रन की पारी खेली। बता दें कि, मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने माधव को सिर्फ 40 लाख रुपये में खरीदा था।
कार्तिक शर्मा बने चेन्नई के प्रमुख बल्लेबाज
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा आईपीएल 2026 (IPL 2026) में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बल्ले से यह खिलाड़ी 8 पारियों में 173 रन ठोक चुका है, जिसमें एक अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। इस खिलाड़ी ने मुंबई के खिलाफ नाबाद 50 रन बनाए थे तो दिल्ली के विरुद्ध 41 रन की नाबाद पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे थे।
बता दें कि, कार्तिक को चेन्नई (IPL 2026) ने मिनी ऑक्शन में 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस वक्त तक हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक थे कि आखिर चेन्नई ने इस युवा खिलाड़ी में इतना बड़ा निवेश क्यों किया है, लेकिन बैक टू बैक दो शानदार पारियां खेलने के बाद उनका जवाब भी मिल चुका है।
प्रशांत वीर कर रहे हैं प्रभावित
कार्तिक शर्मा के अलावा प्रशांत वीर को भी चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) मिनी ऑक्शन में 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। प्रशांत उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और येलो आर्मी में उनको रवींद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है। लेकिन शुरुआती कुछ पारियों में फ्लॉप होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने उनको बेंच पर बैठा दिया था।
परंतु इस युवा ऑलराउंडर ने बल्ले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 43 रन की शानदार पारी खेली थी तो लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध फंसे हुए मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आकर मात्र 12 गेंदों पर नाबाद 17 रन की पारी खेल डाली।
हालांकि, प्रशांत ने आईपीएल (IPL 2026) में अधिक गेंदबाजी नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि मुश्किल परिस्थितियों में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ अपने तुरुप के इक्के का इस्तेमाल कर सकते हैं।