6,6,6,6,6,6…क्रिकेट फैंस ने पहली बार देखी ऐसी करिश्माई बल्लेबाजी, बल्लेबाज ने चमत्कार करते हुए 6 बॉल में ठोके 39 रन

क्या आपने कभी सुना है कि किसी बल्लेबाज ने सिर्फ 6 गेंदों पर 39 रन ठोक दिए हो? यह सुनने में काफी अजीब लगता है, क्योंकि अगर कोई बल्लेबाज 6 गेंदों पर 6 छक्के भी लगाए तो वह अधिकतम 36 रन ही बटोर सकता है। तो, यह कौन बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 6 गेंदों पर 39 रन बटोर लिए और यह कारनामा उन्होंने किया कैसे, चलिए आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं।

हालांकि, साल 2007 में भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के तत्कालीन युवा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंदों पर छह छक्के ठोक दिए थे, लेकिन वह अधिकतम 36 रन की बटोर पाए थे। लेकिन समोआ के एक बल्लेबाज ने एक ओवर में 39 रन ठोककर सभी को हैरान कर दिया।

समोआ के बल्लेबाज ने रचा इतिहास

बहुत से क्रिकेट प्रेमी ऐसे हैं, जिनको कभी समोआ देश की क्रिकेट टीम का नाम भी नहीं सुना होगा।, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसी गुमनाम देश के खिलाड़ी ने टी20 में 39 रन ठोक इतिहास रच दिया है।

दरअसल, 20 अगस्त 2024 को सामोआ और वनुआतु के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था, जिसमें सामोआ के बल्लेबाज डेरियस विसर (Darius Visser) ने वनुआतु के गेंदबाज नलिन निपिको की गेंदबाजी को नेस्तनाबूद करके रख दिया था।

उन्होंने एक ओवर में रिकॉर्ड 39 रन हासिल कर लिए थे। विसर ने मैच में ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि निपिको के पास भी उसका कोई जवाब नहीं था। वह जल्द से जल्द अपना ओवर समाप्त करना चाहते थे और इसी कारण उन्होंने कई ऐसी गलतियां कीं, जिसने उनके नाम एक अनचाया रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया।

कैसे बन गए 1 ओवर में 39 रन?

प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर एक ओवर में गेंदबाज नलिन निपिको ने 39 रन कैसे खर्च कर दिए तो बता दें कि, ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर बल्लेबाज डेरियस विसर (Darius Visser) ने तीन लगातार छक्के जड़े। इसके बाद गेंदबाज निपिको काफी दवाब में थे और उन्होंने अगली गेंद नो-बॉल फेंक दी, जिसपर विसर ने एक और दनदनाता छक्का जड़ दिया।

हालांकि, यह इस ओवर की एकमात्र नो बॉल नहीं थे, बल्कि इसके अलावा उन्होंने दो और नो बॉल फेंकी और ओवर की समाप्ति तक विसर (Darius Visser) छह छक्के लगा चुके और गेंदबाज निपिको ओवर में 39 रन देने का शर्मनाक रिकॉर्ड। बता दें कि, यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा फेंका गया सबसे महंगा ओवर भी है।

 

Darius Visser ने सामोआ के लिए ठोका पहला शतक!

सामोआ के विस्फोटक बल्लेबाज डेरियस विसर (Darius Visser) अपने देश के लिए इंटरनेशनल मंच पर टी20 शतक ठोकने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं। इस मैच में उन्होंने कुल 62 गेंदों पर सामना किया था, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 14 छक्के मारे थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 212.90 का है, जिसकी बदौलत उनकी टीम ने यह मैच 10 रन से जीत लिया।

बता दें कि, विसर (Darius Visser) के अलावा इस मैच में कप्तान कैलेब जसमत ने 21 गेंदों पर सर्वाधिक 16 रन की पारी खेली थी, लेकिन बाकी अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। वहीं, नलिन निपिको ने मैच में 4 ओवर में 61 रन लुटाए थे और दो विकेट अपने नाम किए थे। विसर (Darius Visser) के हत्थे चढ़ना से पहले वह काफी शानदार गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन बाद में वह अपनी लय से भटक गए।

Leave a Comment