न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल अपने शतक से महज 2 रन से चूक गए। गिल ने भारत के लिए बेहद उपयोगी पारी खेली और पहली पारी में टीम इंडिया के स्कोर को 400 के पार पहुंचाने में जबरदस्त भूमिका निभाई।
गिल ने अपनी पारी के दौरान 2 छक्के लगाए और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में छक्के लगाने के मामले में हैरी ब्रुक से आगे निकल गए।
गिल ने ब्रुक को छोड़ा पीछे
गिल ने कीवी टीम के खिलाफ पहली पारी में 146 गेंदों पर 98 रन बनाए और अपनी इस पारी के दौरान 2 छक्के और 9 चौके भी लगाए। इन दो छक्कों के दम पर वो हैरी ब्रुक से आगे निकल गए और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में हैरी ब्रुक और शेमार जोसेफ से आगे निकल गए और जेमी स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए। गिल के अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में कुल 17 छक्के हो गए जबकि हैरी ब्रुक ने अब तक 15 छक्के लगाए हैं तो वहीं शेमार जोसेफ ने 16 छक्के जड़े हैं।
गिल ने अब तक 17 छक्के लगाए हैं जबकि उनके साथ दूसरे नंबर पर एक साथ मौजूद जेमी स्मिथ ने भी कुल 17 छक्के अब तक लगाए हैं। इस लिस्ट में यानी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर ऋषभ पंत मौजूद हैं जिन्होंने अब तक कुल 28 छक्के लगाए हैं। वहीं गिल के दूसरे नंबर पर आने के बाद शेमार जोसेफ तीसरे नंबर पर आ गए जबकि हैरी ब्रुक फिलहाल चौथे नंबर पर खिसक गए। इस लिस्ट में 5वें नंबर पर रजाउल्लाह मौजूद हैं जिन्होंने 13 छक्के अब तक लगाए हैं जबकि रविंद्र जडेजा भी उनके साथ 5वें स्थान पर ही 13 छक्कों के साथ मौजूद हैं। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं जिसमें बाद में बदलाव हो सकते हैं।)
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
| प्लेयर | साल | मैच | पारी | नाबाद | रन | बेस्ट स्कोर | औसत | गेंद | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 | 0 | 4 | 6 |
| ऋषभ पंत | 2025-2026 | 9* | 15 | 1 | 751 | 134 | 53.64 | 960 | 78.22 | 2 | 6 | 0 | 75 | 28 |
| शुभमन गिल | 2025-2026 | 11* | 18 | 2 | 1122 | 269 | 70.12 | 1766 | 63.53 | 5 | 3 | 0 | 126 | 17 |
| जेमी स्मिथ | 2025-2026 | 15 | 27 | 3 | 908 | 184* | 37.83 | 1225 | 74.12 | 1 | 6 | 1 | 110 | 17 |
| शेमार जोसेफ | 2025-2026 | 9 | 15 | 1 | 234 | 44 | 16.71 | 226 | 103.53 | 0 | 0 | 1 | 18 | 16 |
| हैरी ब्रुक | 2025-2026 | 16 | 29 | 1 | 1271 | 158 | 45.39 | 1551 | 81.94 | 2 | 9 | 3 | 143 | 15 |
| रजानुल्लाह | 2026-2026 | 3 | 5 | 1 | 150 | 81 | 37.5 | 125 | 120 | 0 | 1 | 0 | 12 | 13 |
| रविंद्र जडेजा | 2025-2026 | 11 | 18 | 5 | 790 | 107* | 60.76 | 1416 |