लाहौर: पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान और शान मसूद के अलावा सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनिवार को नई केंद्रीय अनुबंध पाने वाले खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया।
पीसीबी ने अनुबंधों की घोषणा देर से की क्योंकि पिछले वाले अनुबंध 30 जून को समाप्त हो गए थे। नए प्रारूप पर आधारित प्रणाली में टेस्ट कप्तान बाबर आजम और सलमान अली आगा ही टेस्ट और वनडे दोनों श्रेणियों में शामिल हैं। वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी को वनडे और टी20 श्रेणी में रखा गया है, जबकि साहिबजादा फरहान को केवल टी20 श्रेणी में अनुबंध दिया गया है। पीसीबी में 38 खिलाड़ियों को अनुबंध दिया है लेकिन यह नहीं बताया है कि प्रत्येक श्रेणी में कितनी धनराशि दी जाएगी।
जांच की वजह से रिजवान और इमाम के ऊपर गिरी गाज
मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक और शान मसूद को अनुबंध नहीं दिया जाना कड़ा निर्णय है। रिजवान और इमाम उल हक का पत्ता हालिया विवाद के बाद कट गया है। इंग्लैंड दौरे से दोनों खिलाड़ियों को बीच में घर वापस भेज दिया गया था। नए अनुबंध में अधिकांश खिलाड़ियों को डेवलपमेंट श्रेणी में रखा गया है। कोच माइक हेसन के दौर में युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है, इसी का असर नई अनुबंध सूची में देखने को मिला है।
केंद्रीय अनुबंध में शामिल खिलाड़ियों की सूची :
अनुबंध (टेस्ट और वनडे)
बाबर आजम और सलमान अली आगा
अनुबंध (टेस्ट)
अज़ान अवैस, मोहम्मद अब्बास, साजिद खान और सऊद शकील
अनुबंध (ODI और T20I)
अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी
अनुबंध (T20I)
हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, शादाब खान और उस्मान तारिक
अनुबंध (डेवलपमेंट)
अब्दुल समद, अब्दुल्ला फजल, अहमद दानियाल, अली रजा, फरहान यूसुफ, हुनैन शाह, मोहम्मद ताहा, मोहम्मद तैयब आरिफ, मुहम्मद गाजी गोरी, मुहम्मद इमरान रंधावा, रजाउल्लाह, साद बेग, साद मसूद, समीर मिन्हास, साकिब खान, शाहजेब खान, शमील हुसैन, सुफियान मोकीम और उबैद शाह
(भाषा इनपुट के साथ)