ICC टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का धमाल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और शुभमन गिल समेत जसप्रीत बुमराह ने मारी लंबी छलांग

ICC Test Ranking : भारतीय खिलाड़ियों ने ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में धमाल मचा दिया है. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल समेत आईसीसी टेस्ट बैंटिंग बॉलिंग रैंकिंग में तमाम भारतीय खिलाड़ियों ने लंबी छलांग लगाई है.

इनमें यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत शुभमन गिल समेत जसप्रीत बुमराह ने लंबी छलांग लगाई है. आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत के खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में धमाल मचाने का इनाम मिला है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बल्लेबाजी में जायसवाल, पंत गिल ने कमाल की पारियां खेलीं थी, वहीं बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह ने अच्छा प्रदर्शन किया था.

अब आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैकिंग में तीन भारतीय खिलाड़ी टॉप-10 में पहुंच चुके हैं. इनमें यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत शुभमन गिल का नाम शामिल है. आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में टॉप 10 में सिर्फ एक भारतीय गेंदबाज मौजूद हैं, वो जसप्रीत बुमराह हैं.

ऋषभ, गिल जायसवाल का धमाल

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत ने 1 स्थान की छलांग लगाई है. अब पंत बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 6 पर पहुंच चुके हैं. ऋषभ के 744 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. पंत ने इस मैच में शतकीय पारी खेली थी 128 रन बनाए. वहीं शुभमन गिल ने भी 3 पायदान की छलांग लगाई है. गिल अब 7वें स्थान पर आ गए हैं. उनके 728 रेटिंग प्वाइंट हैं. गिल ने न्यूजीलैंड के खिालफ 98 रनों की पारी खेली थी. यशस्वी जायसवाल ने भी बल्लेबाजी रैंकिंग में जलवा बिखेरा है, यशस्वी ने 5 स्थानों की छलांग लगाई है. अब वो 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं. जायसवाल के इस समय 713 रेटिंग प्वाइंट हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 85 रनों की पारी खेली थी. दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज इंग्लैंड के हैरी ब्रुक हैं, जिनके 861 रेटिंग प्वाइंट्स हैं.

 

 

जसप्रीत बुमराह ने बिखेरा जलवा

आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह को बड़ा इनाम मिला है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद तीन स्थान की छलांग लगाई है. अब तीन पायदान ऊपर चढ़कर बुमहार आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बुमराह ने मैच में पांच विकेट लिए थे, ये टेस्ट मैच ड्रॉ रहा इससे दाएं हाथ के इस गेंदबाज को तीन स्पॉट का फायदा हुआ वह टेस्ट बॉलर्स की अपडेटेड रैंकिंग में बराबर दूसरे नंबर पर आ गए. इस समय जसप्रीत बुमराह के 856 रेटिंग प्वाइंट हैं. दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज की पोजीशन पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार शामिल हैं, जो 881 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं.

 

 

वाशिंगटन सुंदर को हुआ नुकसान

आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में भारत के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को नुकसान हुआ है. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ निराशाजन प्रदर्शन के बाद दो स्थान नीचे फिसल गए हैं. अब सुंदर 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं. पहले वो आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर्स की लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं. अब उनके नाम 227 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रविंद्र जडेजा हैं. जडेजा के पास 414 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. इस लिस्ट में नंबर 1 पर 440 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका के मार्को जानसेन हैं.

Leave a Comment