दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की 8 विकेट से जीत, WTC पॉइंट्स टेबल में क्या हुआ बदलाव? देखें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर 2 मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली है. रावलपिंडी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट का आज चौथा दिन था, जिसमें श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी आगे बढ़ाई. टीम की आखिरी जोड़ी ने दिन की शुरुआत की, जिसे मोहम्मद अब्बास ने तोड़कर श्रीलंका की पारी को 316 पर समाप्त किया.

पाक टीम को जीत के लिए सिर्फ 90 रनों का लक्ष्य मिला था. जानिए इस मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) की पॉइंट्स टेबल में क्या कुछ बदलाव हुए.

रावलपिंडी में खेले गए इस टेस्ट में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 100 रन भी नहीं बना पाई, टीम 98 रनों पर सिमट गई. मेहमान टीम के 9 प्लेयर तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे. मोहम्मद अब्बास, आमिर जमाल और रजाउल्लाह ने 3-3 विकेट लिए.

पाकिस्तान ने पहली पारी में 328 रन बनाकर 227 रनों की बढ़त हासिल की. ओपनर्स आजान अवेस (47) और तैयब आरिफ (46) ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी. गाजी घोरी ने अर्धशतक (54) जड़ा. दूसरी पारी में श्रीलंका ने थोड़ी बेहतर बल्लेबाजी की और 316 रन बनाए लेकिन पहली पारी का अंतर इतना था कि पाक को जीत के लिए सिर्फ 90 रन का लक्ष्य ही मिला. इसे टीम ने आसानी से हासिल कर 8 विकेट से जीत दारज की.

WTC 2025-27 में क्या कुछ बदला?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के जारी चक्र में श्रीलंका और पाकिस्तान की फाइनल खेलने की उम्मीदें खत्म हो चुकी है. दोनों सबसे नीचे स्थान पर है, इसलिए इस जीत से ज्यादा कोई फर्क नहीं पड़ा और न ही क्रम में कोई बदलाव हुआ है. पाकिस्तान 9वें और श्रीलंका 8वें स्थान पर बनी हुई है.

श्रीलंका ने इस चक्र में खेले 8 टेस्ट में से सिर्फ 1 जीता है, 3 हारे हैं और 4 ड्रा रहे. उनका परसेंटेज सिर्फ 13.54 का है. पाकिस्तान की ये इस चक्र में तीसरी जीत थी, जिन्होंने 11 मैचों में से 7 हारे हैं. 1 ड्रा रहा. पाक का PCT 12.12 का ही है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल पर साउथ अफ्रीका पहले और न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर है. तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया और चौथे पर भारत है.

Leave a Comment