कभी दिन भर भूखे रह कर क्रिकेट खेली, अब यशस्वी जायसवाल इन 3 फर्म में डायरेक्टर, माता-पिता भी हैं साझीदार

खराब फॉर्म के लंबे ब्रेक को यूं तो युवा लेफ्टी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वेलिंगटन टेस्ट से पहले भारत A के लिए खेलते हुए मेजबानों के खिलाफ जड़े दो शानदार शतकों के साथ ही पीछे छोड़ दिया था, लेकिन पहले टेस्ट के दूसरे दिन सधे अर्द्धशतक के साथ उन्होंने अभी तक के सफर में एक और बड़ा प्वाइंट साबित कर दिया.

जायसवाल ने कॉन्फिडेंस से जड़े पचासे के साथ बता दिया कि वह ‘सेना कंट्री क्लब'(दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के इस देश में भी दमदार बैटिंग करने में समर्थ हैं.

इसी के साथ ही उस यशस्वी जायसवाल का नाम एक बार फिर से कमेंटेटरों, पूर्व क्रिकेटरों की जुबां पर चढ़ गया, जिसने बचपन में अपने गांव भदोही में पूरे दिन भूखे रहकर क्रिकेट खेली, फिर मुंबई में रिश्ते में दूरे के चाचा की डेयरी और फिर मैदानकर्मी के घर पर भी रहे. लेकिन यह जायसवाल की बैटिंग के प्रति लगातार साधना ही रही कि आज वह साल में करोड़ों रुपयों की कमाई ही नहीं करते, बल्कि यह लेफ्टी बल्लेबाज तीन कंपनियां भी चला रहा है

यशस्वी जायसवाल के पंजीकृत बिजनेस और कॉर्पोरेट ढांचा

कॉर्पोरेट डेटाबेस में सटीक पहचान के लिए क्रिकेटर यशस्वी भूपेंद्र कुमार जायसवाल (जन्म: 28 दिसंबर 2001, सुरियावां, भदोही) का डायरेक्टर आइडेंटिफिकेशन नंबर (DIN) 10140644 है. इस DIN के तहत यशस्वी 2023 और 2024 के बीच निगमित तीन सक्रिय संस्थाओं से जुड़े हैं. इनमें उनके पिता भूपेंद्र कुमार (DIN 10140643) और मां कंचन जायसवाल (DIN 10819763) का नाम दर्ज है. MCA रिकॉर्ड में ‘कंचन जायसवाल सह-निदेशक या साझेदार हैं

संस्था का नाम पंजीकरण संख्या (CIN / LLPIN) स्थापना तिथि कानूनी स्वरूप व पंजीकृत गतिविधि अधिकृत / पेड-अप पूंजी सह-निदेशक / नामित साझेदार
वाईबीजे हेल्थ एंड स्पोर्ट्स फाउंडेशन U85499MH2023NPL401960 29 अप्रैल 2023 Section 8 गैर-लाभकारी कंपनी (कला, संस्कृति, खेल व अन्य शैक्षिक सेवाएं) ₹5,00,000 (अधिकृत) / ₹1,00,000 (पेड-अप) भूपेंद्र कुमार और यशस्वी जायसवाल
YBJ NINTEEN LLP
ACK-0902
24 अक्टूबर 2024 LLP (विज्ञापन और मार्केट रिसर्च) ₹1,00,000 (पेड-अप) कंचन जायसवाल और यशस्वी जायसवाल
26 नवंबर 2024 प्राइवेट लिमिटेड (विज्ञापन; कुछ कॉर्पोरेट डेटाबेस में NIC 7310 को R&D के रूप में वर्गीकृत किया गया) ₹10,00,000 (अधिकृत) / ₹1,00,000 (पेड-अप) प्राइवेट लिमिटेड (विज्ञापन; कुछ कॉर्पोरेट डेटाबेस में NIC 7310 को R&D के रूप में वर्गीकृत किया गया) ₹10,00,000 (अधिकृत) / ₹1,00,000 (पेड-अप)

Leave a Comment