सऊद शकील-साकिब खान नंबर 1, बाबर आजम टॉप-5 से बाहर; पाकिस्तान-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के शीर्ष पांच बैटर-बॉलर

पाकिस्तान की टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका की टीम को 8 विकेट से हरा दिया और इस टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीत लिया। इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए आसान टारगेट (90 रन) मिला था जिसे इस टीम ने 2 विकेट पर हासिल कर लिया और आसानी से मैच को जीत लिया।

इस टेस्ट सीरीज में पाकिस्तानी बॉलर मोहम्मद अब्बास ने 8 विकेट लिए और वो प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के समाप्त होने के बाद बाद अगर इस सीरीज के बेस्ट टॉप-5 बैटर-बॉलर की करें तो बल्लेबाजी में सऊद शकील ने बाजी मारी और उन्होंने 2 मैचों में 214 रन बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे नंबर पर धनंजय डी सिल्वा रहे जिन्होंने 2 मैचों में 205 रन बनाए जबकि बाबर आजम ने 2 मैचों में 92 रन बनाए और 8वें स्थान पर रहे। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर साकिब खान, असिथा फर्नांडो और लाहिरु कुमारा रहे जिन्होंने 2-2 मैचों में 9-9 विकेट झटके।

पाकिस्तान-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के टॉप-5 बैटर-बॉलर

बल्लेबाज मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4 6
सऊद शकील 2 3 214 71.33 46.62 17 0
धनंजय डी सिल्वा 2 3 205 68.33 66.34 26 0
कुसल मेंडिस 2 3 204 68 53.97 23 4
गाजी गोरी 2 3 137 45.67 59.31 9 0
अजान ओवैस 2 4 131 43.67 51.17 21 0
गेंदबाज मैच ओवर्स गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
साकिब खान 2 43.2 260 9 18.33 165 0 1
असिथा फर्नांडो 2 66 396 9 28.89 260 0 0
लाहिरु कुमारा 2 68.1 409 9 32.33 291 0 1
मोहम्मद अब्बास 2 81 486 8 17.13 137 0 0
आमेर जमाल 1 29.3 177 6 15.17 91 0 0
रजाउल्लाह 2 60 360 6 46.17 277 0 0
मिलन प्रियानाथ रत्नायके 2 68 408 5 36.6 183 0 0
दिलशान मदुशंका 1 40 240 3 58.67 176 0 0

रोहित, सूर्यकुमार को किया इग्नोर; मुंबई इंडियंस की कप्तानी के लिए हनुमा विहारी ने टी20 में 5000 रन से ज्यादा रन बना चुके बैटर को किया सपोर्ट

भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने बताया कि किस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस टीम का अगला कप्तान बनाना चाहिए। उन्होंने मुंबई के अगले कप्तान के रूप में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के नाम को खारिज कर दिया।

Leave a Comment