दूसरे वनडे में फिर खुली IPL सितारों की कलई, ऑस्ट्रेलिया ए ने 69 रनों से हराया

जोश फिलिप और सैम कोंस्टास के आक्रामक अर्धशतकों और तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन की शानदार गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया ए ने दूसरे वनडे मैच में शुक्रवार को भारत ए को 69 रन से हराया।इस जीत के साथ आस्ट्रेलिया ए ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढत बना ली।
भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल, साइ सुदर्शन और रूतुराज गायकवाड़ लगातार दूसरे मैच में नाकाम रहे।
आस्ट्रेलिया के लिये कोंस्टास ने 88 गेंद में 67 और फिलिप ने 58 गेंद में 58 रन बनाकर दूसरे विकेट के लिये 101 रन जोड़े। आस्ट्रेलिया ने 275 रन बनाये।

जवाब में भारत ए टीम चार ओवर बाकी रहते 206 रन पर आउट हो गई । रजत पाटीदार ने 82 गेंद में 67 रन बनाये लेकिन बाकी बल्लेबाज नहीं चल सके।

पडिक्कल (एक), गायकवाड़ (12) और सुदर्शन (13) सस्ते में आउट हो गए । भारत ने नौ ओवर के भीतर 30 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे । पाटीदार ने एक छोर संभाले रखा लेकिन उनके आउट होने के बाद वापसी की उम्मीदें खत्म हो गई।आस्ट्रेलिया के लिये जॉनसन ने 35 रन देकर तीन विकेट लिये ।

Leave a Comment