VIDEO: भाई-भाई ना रहा!… खूब दिखा एग्रेसन जब आमने-सामने हुए हार्दिक और क्रुणाल, LIVE मैच में दिखाई आंख

Hardik Pandya vs Krunal Pandya: हार्दिक पंड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या के बीच क्या सबकुछ ठीक है? मौजूदा हालात को देखकर तो ऐसा नहीं लगता. हालांकि, ये मामला निजी है और जब तक इस पर कुछ आधिकारिक नहीं होता तब तक दावे के साथ इसकी पुष्टि भी नहीं की जा सकती. लेकिन, वो कहते हैं ना कि तस्वीरें झूठ नहीं बोलतीं. ऐसे में मुंबई इंडियंस और RCB के बीच वानखेड़े पर खेले मैच में भी जो दिखा, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

भाई-भाई नहीं रहा!

पिछले IPL तक जिस पंड्या ब्रदर्स को हम आमने-सामने होने पर एक-दूसरे को गले लगाते देखते हैं. उनके बीच का प्यार और एक दूसरे लिए सम्मान देखते थे. वो इस सीजन में एक-दूसरे को अपने एग्रेसन से अवगत कराते दिखे. गले लगना तो दूर मैच खत्म होने के बाद दोनों भाइयों ने एक दूसरे से हाथ भी नहीं मिलाया.

तस्वीरें झूठ नहीं बोलतीं

मैच के दौरान लगातार ऐसा देखने को मिला, जिससे ये कयास लगे कि दोनों भाइयों के बीच कुछ तो गड़बड़ है? कुछ तो पहले जैसा नहीं है? हार्दिक पंड्या के विकेट पर क्रुणाल पंड्या का पूरे एग्रेसन के साथ उछलना और फिर हार्दिक का कैच लेने वाले रोमारियो शेफर्ड के गले से लिपट जाना, बताता है कि भाइयों में कहीं ना कहीं दूरियां बढ़ गई है. बड़े भइया को ऐसा करते देख हार्दिक ने भी डग आउट की तरफ लौटते हुए आंखों से जो लुक दिया, वो आगे की सारी कहानी बयां कर देता है.

बाउंसर मारा और आंख भी दिखाई

इससे पहले हार्दिक को गेंदबाजी करने के दौरान क्रुणाल पंड्या ने जो तीखा बाउंसर डालने के बाद अपने छोटे भाई की तरफ आंखें दिखाई, वो तस्वीर भी दो भाइयों के बीच के तकरार की गवाही देती है.

रिश्ते का सच क्या?

बहरहाल, भाइयों के रिश्ते में कितनी मिठास है और कितनी खटास, उस बारे में ये महज कयास हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी बातें हो रही हैं. हम इसे लेकर दावे से कुछ भी नहीं कह रहे. बाकी अगर ऐसा कुछ है तो वक्त के साथ उसके पीछे की सच्चाई सामने आ ही जाएगी.