IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को सनराइजर्स हैदराबाद में लेने का इरादा… ईशान किशन के दिल की बात जुबां पर आई

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी जिस तरह के खिलाड़ी हैं. जिस तरह से गेम को चलाते हैं. जिस तरह की बैटिंग करते हैं. वो सब देखकर कोई भी उन्हें अपनी टीम में लेना चाहेगा. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन का भी इरादा कुछ ऐसा ही है. IPL 2026 में पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं. इस मुकाबले से पहले SRH के कप्तान ईशान किशन के दिल की बात जुबां पर आ गई है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को अपनी टीम में लेने का इरादा जताया.

ईशान किशन ने लिया वैभव सूर्यवंशी का नाम

ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी को अपनी टीम के लिए तब चुना जब उनसे ऐसा करने को कहा गया. स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम के दौरान ईशान किशन से कहा गया कि वो किसी एक प्लेयर का नाम लें, जिसे वो सनराइजर्स हैदराबाद में लेना चाहेंगे. ईशान किशन ने इसके जवाब में वैभव सूर्यवंशी का नाम लिया.

ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी को क्यों चुना?

ईशान किशन ने आगे वैभव सूर्यवंशी को चुनने की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि ईशान किशन दूसरी टीम से आएंगे तो एक नई ऊर्जा लेकर आएंगे. उसके अलावा उन्हें SRH का खेल सूट करेगा. जिस तरह के बल्लेबाज इस टीम में हैं, वैभव के खेलने का अंदाज और मिजाज भी बिल्कुल वैसा ही है. ईशान किशन ने आगे कहा कि वैभव आते हैं तो वो ओपनिंग कर सकते हैं. अगर वो ओपनिंग में वैसे ही रन बनाते हैं तो फिर इससे बड़ी बात नहीं हो सकती.

View this post on Instagram

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

‘वैभव और ईशान के बीच होगी टक्कर’

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच को लोग वैभव बनाम अभिषेक के बीच का मुकाबला मान रहे हैं. लेकिन, वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा का कहना है कि इस मैच में ईशान किशन भी बड़ी चुनौती होंगे. मनीष ओझा ने TV9 से कहा कि ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का खेल एक जैसा है. दोनों ही बिहार की पृष्ठभूमि से है. हालांकि, उन्होंने माना की गेंद की रीच तक पहुंचने का एडवांटेज वैभव के पास ईशान से ज्यादा होगा. उन्होंने इसके पीछे की वजह वैभव की लंबी हाईट को माना.