Today IPL Match 17 April 2026: आईपीएल 2026 में अब तक 24 मैच खेले जा चुके हैं और टूर्नामेंट धीरे-धीरे अपनी रफ्तार के साथ रोमांचक होता जा रहा है। टी20 क्रिकेट के इस सबसे बड़ी व सबसे महंगी लीग में अब बारी है 25वें मुकाबले की, जहां दो महारथी टीमें आमने-सामने होंगी।
इस मैच का नतीजा काफी हद तक आईपीएल की अंक तालिका में हलचल ला सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में अब तक जितने भी मैच हुए हैं सभी में फैंस का खूब मनोरंजन हुआ है और आज के मैच में भी यही उम्मीद की जा सकती है।
आईपीएल में आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज का मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होने जा रहा है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में जहां गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने 4 में से दो मैच जीता है और दो में उसे हार मिली है। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स अपने 5 में से 4 मुकाबले हार चुकी है और उनका एक मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा है। गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं, ऐसे में गुजरात अपने होम ग्राउंड पर होने वाले इस मैच में भी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी।
गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के आमने-सामने के आंकड़े (Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Head to Head Stats In IPL)
IPL के इतिहास में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीमों के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इन 5 मुकाबलों में गुजरात का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। गुजरात ने जहां 5 में से 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं KKR की टीम इन 5 में से सिर्फ एक मैच जीतने में सफल रही है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है। IPL के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक ही मैच हुआ था। इस मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने 39 रनों से जीता था। वहीं IPL 2024 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला रद्द हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस मैच में KKR के खिलाफ GT का ही पलड़ा भारी रहेगा। कोलकाता के खिलाफ गुजरात टाइटंस का अब तक का सर्वाधिक स्कोर 204 रन है। वहीं केकेआर ने गुजरात के खिलाफ 207 रनों का सर्वाधिक स्कोर बनाया है। अगर लोएस्ट स्कोर की बात करें तो गुजरात का सबसे कम स्कोर केकेआर के खिलाफ 198 रन है। वहीं केकेआर ने गुजरात के खिलाफ 148 रनों का लोएस्ट स्कोर बनाया है।
आईपीएल 2026 में आज के मुकाबले का कार्यक्रम, कब और कहां होने जा रहा है आज का मैच? (IPL 2026 Today Match Schedule, 17 April 2026, Friday)
| किसका-किसका मैच | कहां होगा मुकाबला | मैच का समय |
| गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | शाम 7:30 बजे |
गुजरात और कोलकाता के किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें? (Players To Watch Out For In Gujarat vs Kolkata IPL 2026 Match)
आईपीएल 2026 के पच्चीसवें मुकाबले में गुजरात और कोलकाता के बीच आज कांटे की टक्कर हो सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। गुजरात के फैंस की सबसे ज्यादा नजरें कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill), जोस बटलर (Jos Buttler), साई सुदर्शन (Sai Sudharsan), ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips), राशिद खान (Rashid Khan), राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia), मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj), जेसन होल्डर (Jason Holder), कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) और प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) पर होंगी। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स के फैंस की नजरें कप्तान आजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), उप-कप्तान रिंकू सिंह (Rinku Singh), सुनील नारायण (Sunil Narine), कैमरन ग्रीन (Camran Green), टिम सीफर्ट (Tim Seifert), वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy), वैभव अरोड़ा (Vaibhav Arora), ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) और मथीशा पथिराना (Mathisha Pathirana) पर होंगी।
गुजरात और कोलकाता की आईपीएल 2026 टीमें (Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Full Squads)
गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 की पूरी टीम ( Gujarat Titans Full Squad):
शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया।
कोलकाता नाईट राइडर्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Kolkata Knight Riders Full Squads):
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे।