स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Live Cricket Score Today, MI vs CSK IPL 2026: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम वानखेड़े में एक-दूसरे का सामना कर रही हैं। मुंबई ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
आईपीएल 2026 अब तक दोनों के लिए अच्छी नहीं रहा है और 6 में से 2-2 मैचों में दोनों टीमों को जीत मिली है। ऐसे में ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होने वाला है।
मुंबई और चेन्नई के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो यहां पर एमआई की टीम आगे नजर आती है। दोनों टीमों के बीच अब तक 39 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान मुंबई ने 21 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि चेन्नई को 18 मैचों में जीत मिली है।