SRH vs PBKS, PITCH REPORT: रिपोर्ट आई सामने, जीत-हार की कहानी लगभग तय! पिच ने कर दिया बड़ा इशारा

SRH vs PBKS: आईपीएल 2026 में 49वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना 6 मई, 2026 बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगी. दोनों ही टीमें इस वक्त अपनी शानदार फॉर्म में चल रही है.

एक तरफ SRH है जो अब तक 9 मुकाबले खेल चुके हैं, और 6 मैच जीतने के बाज  में टॉप पर है. वहीं, SRH 10 मैच में 6 मैज अपने नाम करने के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है.

अब दोनों टीमों के बीच एक बार फिर से रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. लेकिन SRH vs PBKS मैच में हार-जीत हैदराबाद की पिच पर निर्भर करेगी. चलिए तो जानते हैं कि पिच रिपोर्ट.

SRH vs PBKS: क्या कहती है पिच रिपोर्ट?

SRH Vs PBKS

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Gandhi International Stadium) की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग कही जीता है. इस मैदान की सतह सपाट है और बाउंड्री छोटी है. जिस कारण तेज आउटफील्ड मिलता है और हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं.

हैदराबाद के मैदान की पिच समतल है, जिससे बल्लेबाजों को अच्छा स्ट्रोक मिलता है. हालांकि, मैच की शुरूआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ा स्विंग मिलता है. लेकिन बढ़ते वक्त के साथ स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है.

SRH vs PBKS मैच में स्पिनरों को सही लेंथ पर गेंदबाजी करने की सहायता मिल सकती है.

 

IPL मैचों में राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:

कुल मैच- 88

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 38

पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 49

ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 164.73

सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 286/6 (Sunrisers Hyderabad) v 23/03/2025 v Rajasthan Royals

सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 80 (Delhi Capitals) v 04/05/2013 v Sunrisers Hyderabad

सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 160/3 (Mumbai Indians) v 12/05/2014 v Sunrisers Hyderabad

हर विकेट पर एवरेज रन- 27.30

हर ओवर पर एवरेज रन- 8.40

 

SRH vs PBKS: किस की होगी जीत?

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Gandhi International Stadium) में अब तक कुल मैच- 88 खेले जा चुके हैं. जिनमें पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मुकाबलों के संख्या 38 है. जबकि, पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए 49 हैं.

अक्सर इस मैदान पर 180-190 का स्कोर बनाना आम है. ऐसे में   हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है. हालांकि, ओस की भूमिता अहम होगी. डेयू के कारण टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना बेहतरीन होता है. क्योंकि, दूसरी पारी में रन बनाना आसान होता है.

लिहाजा, जो टीम पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनती है तो उसके जितने के ज्यादा चांसेसे हैं. इसके अलावा SRH का यह होम ग्राउंड है. जिस कारण पूरी टीम यहां के चप्पे-चप्पे से अच्छे से वाकिफ है. लिहाजा, सनराइजर्स हैदराबाद के जीतने के ज्यादा चांसेस हैं.

Leave a Comment