South Africa vs Australia 1st Test: मैट रेनशॉ ने ठोके 272 रन, साउथ अफ्रीका में 10 साल बाद रचा इतिहास

Matt Renshaw:डरबन की जिस पिच पर दूसरे बल्लेबाजों को टिकने में भी मुश्किल पेश आ रही थी. डरबन की जिस पिच पर कई धुरंधर बल्लेबाज फेल रहे, उसी 22 गज की पट्टी पर बाएं हाथ के बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ ने इतिहास रच दिया.

(PC-GETTY)

मैथ्यू रेनशॉ ने डरबन टेस्ट में कुल 272 रन बनाए. पहली पारी में उनके बल्ले से 190 रन निकले, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 82 रनों की पारी खेली. (PC-GETTY)

साउथ अफ्रीका के खिलाफ साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर 10 साल बाद किसी बल्लेबाज ने इतनी बड़ी पारी खेली है. 2016 में बेन स्टोक्स ने साउथ अफ्रीका में दो पारियों में 284 रन बनाए थे, अब 10 साल बाद रेनशॉ ने 272 रन बनाए हैं. (PC-GETTY)

साल 2022 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया के किसी बल्लेबाज ने एक टेस्ट में इतने रन बनाए हैं. इससे पहले मार्नस लाबुशेन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट में कुल 308 रन ठोके थे. (PC-GETTY)

मैथ्यू रेनशॉ को पिछले 10 सालों में सिर्फ 15 टेस्ट खेलने का मौका मिला, ये उनके करियर का 16वां टेस्ट मैच है और इस खिलाड़ी ने डरबन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 190 और 82 रन बनाकर अपने टैलेंट को साबित कर दिया है. (PC-GETTY)

Leave a Comment