तिरुवनंतपुरम: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने शतक ठोक दिया है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पर गिल शुरुआत से ही लय में दिखे।
296 रनों का लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया के लिए गिल 96 गेंदों पर शतक तक पहुंचे। 68वां वनडे मैच खेल रहे गिल के बल्ले से यह 10वां शतक है।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शतक तक पहुंचने के लिए 12 चौके और एक छक्के लगाया। जेडेन सील्स की गेंद पर चौका मारकर वह शतक तक पहुंचे। शुभमन गिल वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। धोनी के नाम भी वनडे क्रिकेट में 10 शतक हैं। 49 गेंदों में गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया था।
शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा
शुभमन गिल वनडे में सबसे कम पारियों में 10 शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अभी तक यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नामदर्ज था। पूर्व ओपनर ने भारत के लिए 77 पारियों में 10वां शतक ठोका था। वहीं गिल ने 67वीं पारी में ही 10वां शतक लगा दिया है। वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे कम पारियों में 10 शतक लगाने का रिकॉर्ड के नाम है। उन्होंने 55 पारियों में 10 शतक लगा दिए थे।
2026 में गिल के सबसे ज्यादा वनडे रन
शुभमन गिल ने 2026 में वनडे में खूब रन बनाए हैं। इस साल यह उनका 10वां मैच है। अभी तक 9 पारियों में उन्होंने 5 फिफ्टी और दो शतक लगाए हैं। इस दौरान एक बार भी गिल सिंगल डिजिट स्कोर बनाकर आउट नहीं हुए। वह इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 100 से भी ऊपर का है। अफगानिस्तान के खिलाफ गिल के बल्ले से लखनऊ में 154 रनों की पारी निकली थी।