OMG! 27 छक्के वाली पारी, 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन, ऑस्ट्रेलिया ने मचाया कोहराम

ऑस्ट्रेलिया ने हॉन्ग कॉन्ग को 28 रनों से हरा दिया है. आज से हॉन्ग कॉन्ग सिक्स 2026 टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में 135 रन बना डाले, जिसके लिए कप्तान मैक्स ब्रायंट ने 13 गेंद में 56 रन बना डाले.

जवाब में हॉन्ग कॉन्ग की टीम 107 रन ही बना पाई.

यह टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच रहा. कप्तान मैक्स ब्रायंट के अलावा निक हॉबसन ने 12 गेंद में 40 रन बना डाले. क्रिस ग्रीन ने भी कोहराम मचाते हुए 10 गेंद में 36 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की इस पारी में चौकों से ज्यादा छक्के आए. कंगारू बल्लेबाजों ने 18 छक्के और 5 चौके लगाए.

मेजबान हॉन्ग कॉन्ग को शुरुआत में ही झटके लग गए, क्योंकि पहली सात गेंदों के भीतर 2 विकेट गिर चुके थे. कप्तान यातिम मुर्तजा ने 13 गेंद में 32 रन और नसरुल्ला राणा ने 10 गेंद में 30 रन बनाए. उनकी तूफानी पारियों के बावजूद हॉन्ग कॉन्ग की टीम 107 रन ही बना सकी.

27 छक्के, 14 छक्के

हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में एक पारी सिर्फ 6 ओवर की होती है. ऑस्ट्रेलिया और हॉन्ग कॉन्ग के बल्लेबाजों ने मिलकर 27 छक्के और 14 चौके लगाए. बताते चलें कि इन मैचों में एक बल्लेबाज को 50 रन बनाने के बाद रिटायर्ड आउट होना पड़ता है. फिफ्टी पूरी करने के बाद वह आगे बैटिंग नहीं कर सकता है.

हॉन्ग कॉन्ग के गेंदबाजों की भी जमकर धुनाई हुई. बाबर हायत ने एक ओवर में 29 रन, और एजाज खान ने एक ओवर में 27 रन लुटा दिए थे. दूसरी ओर एहसान खान ने भी 6 गेंदों में 24 रन लुटाए. हालांकि कप्तान यासिम मुर्तजा ने कसी हुई गेंदबाजी की और एक ओवर में सिर्फ 10 रन दिए.

1 नवंबर तक चलेगा टूर्नामेंट

यह टूर्नामेंट आज, 30 अक्टूबर से शुरू होकर 1 नवंबर तक चलेगा. भारत को पाकिस्तान और यूएई के साथ ग्रुप सी में रखा गया है. टीम इंडिया की पहली भिड़ंत आज पाकिस्तान के साथ होगी. इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीम भाग ले रही हैं.

Leave a Comment