ODI World Cup 2027 Schedule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान किया जा रहा है. शेड्यूल लॉन्च का आयोजन केपटाउन स्थित जाइट्ज म्यूजियम ऑफ कंटेम्पररी आर्ट अफ्रीका में हो रहा है.
इसी के साथ साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले इस टूर्नामेंट की तस्वीर साफ हो जाएगी. टूर्नामेंट के मुकाबले तीन देशों के कुल 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप 2027 का आगाज 14 टीमों में से सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमों के बीच सुपर सीरीज से होगा. इसके बाद 6-6 टीमों के दो ग्रुप होंगे, फिर सुपर 7 स्टेज, सेमी-फाइनल और फाइनल होगा.
एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए 12 टीमों को 6-6 ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-ए की टीम शामिल हैं. वहीं, ग्रुप-बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालिफायर-बी शामिल है.