ODI Tri-Series: आईपीएल 2026 के बाद इंडिया ए टीम श्रीलंका का दौरा करेगी. इस दौरे पर वनडे ट्राई सीरीज खेलनी जानी है, जिसमें श्रीलंका ए, भारत ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा लेंगी. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में कई युवा खिलाड़ियों को चुना गया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है, जो आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं.
इंडिया ए टीम का ऐलान
तिलक वर्मा को इस सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है, वहीं रियान पराग उपकप्तान होंगे. सीरीज के बाद इंडिया ए टीम को श्रीलंका ए के खिलाफ दो मल्टी-डे (रेड-बॉल) मैच भी खेलने हैं. इन टेस्ट मैचों के लिए टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा. बता दें, इस ट्राई सीरीज की शुरुआत 9 जून को होगी और फाइनल मैच 21 जून को खेला जाएगा. इस दौरान सभी टीमें आपस में दो बार भिड़ेंगी और फिर टॉप की 2 टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी.
वनडे ट्राई सीरीज के लिए प्रियांश आर्या, आयुष बडोनी और प्रभसिमरन सिंह जैसे युवा खिलाड़ियों को भी चुना गया है. वहीं, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान जैसे युवा गेंदबाजों के पास भी इस सीरीज में बड़ा मौका होगा.
News
India A squad for ODI tri-series in Sri Lanka announced.
The upcoming tri-series is scheduled to be held in June, 2026.
More Details
https://t.co/ZmL2u1boAW pic.twitter.com/7WXzZeeUFq
— BCCI (@BCCI) May 14, 2026
ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए का स्क्वॉड
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.
ट्राई सीरीज का शेड्यूल
- 9 जून: भारत ए बनाम श्रीलंका ए
- 11 जून: भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए
- 13 जून: अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
- 15 जून: भारत ए बनाम श्रीलंका ए
- 17 जून: भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए
- 19 जून: अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
- 21 जून: फाइनल मैच
News
https://t.co/ZmL2u1boAW pic.twitter.com/7WXzZeeUFq