NAM vs ZIM, 5th Match Dream11 Prediction: नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच आज होगी रोमांचक भिड़ंत, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं अपनी मजबूत फैंटेसी टीम

Namibia National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, 5th T20I Dream11 Prediction: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच नामीबिया टी20आई ट्राई सीरीज 2026 का पांचवां मुकाबला आज यानी 3 सितंबर को खेला जाएगा.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (Namibia Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगा. पिछले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को पांच रन से हराकर अहम जीत दर्ज की थी. अब गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) की अगुवाई वाली नामीबिया की टीम उस हार का बदला लेकर फाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. वहीं सिकंदर रजा (Sikandar Raza) की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे की टीम जीत के साथ फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी.NAM vs ZIM 5th T20I Match Windhoek Weather Update: विंडहोक में कैसा रहेगा मौसम, बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज करेंगे कमाल? मैच से पहले जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. दोनों टीमों के पास मैच जिताने वाले कई खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में फैंटेसी क्रिकेट खेलने वाले यूजर्स के लिए सही खिलाड़ियों का चयन काफी अहम रहने वाला है.

नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे हेड टू हेड (NAM vs ZIM T20I Head To Head)

नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान नामीबिया ने 8 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि जिम्बाब्वे ने 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है.

नामीबिया को गेरहार्ड इरास्मस, जान फ्राइलिंक, जेजे स्मिट और जान-निकोल लॉफ्टी-ईटन से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में रुबेन ट्रम्पेलमैन और बर्नार्ड शोल्ट्ज़ अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम सिकंदर रजा, रयान बर्ल, ब्रायन बेनेट और बेन करन पर काफी हद तक निर्भर रहेगी. गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजराबानी और ब्रैड इवांस बड़ा असर डाल सकते हैं.

नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे पिच रिपोर्ट (NAM vs ZIM Pitch Report)

विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड की पिच दो गति वाली मानी जाती है. बल्लेबाजों को शुरुआत में धैर्य के साथ खेलना पड़ता है, जबकि गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. पहली पारी का औसत स्कोर 182 रन है. इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने लगभग 80 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.

नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे ड्रीम11 टीम सुझाव (NAM vs ZIM Dream11 Team Prediction)

विकेटकीपर: तदिवानाशे मारुमानी, ज़ेन ग्रीन
बल्लेबाज: ब्रायन बेनेट, बेन करन, जान-निकोल लॉफ्टी-ईटन
ऑलराउंडर: गेरहार्ड इरास्मस, जान फ्राइलिंक, सिकंदर रजा, जेजे स्मिट
गेंदबाज: ब्लेसिंग मुजराबानी, रुबेन ट्रम्पेलमैन
कप्तान (Captain): गेरहार्ड इरास्मस
उपकप्तान (Vice Captain): सिकंदर रजा.

नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट पिक्स (NAM vs ZIM Top Fantasy Picks)

गेरहार्ड इरास्मस बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदल सकते हैं. सिकंदर रजा जिम्बाब्वे के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर हैं. जान फ्राइलिंक नई गेंद और निचले क्रम की बल्लेबाजी से फैंटेसी में अहम अंक दिला सकते हैं. ब्लेसिंग मुजराबानी अपनी तेज गेंदबाजी से विकेट निकालने में माहिर हैं. वहीं रयान बर्ल और जेजे स्मिट भी ड्रीम11 टीम के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NAM vs ZIM 5th T20I Playing Prediction)

नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैम्प, जान फ्राइलिंक, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान-निकोल लॉफ्टी-ईटन, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), अलेक्जेंडर वोल्सशेंक, जेजे स्मिट, रुबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल, मैक्स हेंगो.

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, इनोसेंट काइया, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधावेरे, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, ग्राहम क्रेमर/वेलिंग्टन मसाकाद्ज़ा, न्यूमैन नामहुरी, ब्लेसिंग मुजराबानी.

Leave a Comment