MI vs PBKS:मुंबई की किस्मत पलटेगी या पंजाब का जलवा रहेगा जारी? यहां देखें प्रेडिक्शन से लेकर प्लेइंग 11 तक मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs PBKS: आईपीएल 2026 का 24वां मैच 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) की टक्कर पंजाब किंग्स (PBKS) से होगी.

यह मुकाबला रोमांचक होने वाला है क्योंकि दोनों टीमें अलग-अलग फॉर्म में हैं.

दोनों टीमों की फॉर्म

मुंबई इंडियंस इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं कर पाई है. चार मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ वे काफी संघर्ष कर रहे हैं. रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाजों को अब बड़े प्रदर्शन की जरूरत है. घरेलू मैदान पर MI अपनी किस्मत पलटने की कोशिश करेगी.

दूसरी ओर पंजाब किंग्स इस सीजन बेहद मजबूत और संतुलित नजर आ रही है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में PBKS ने चार मैचों में तीन जीत हासिल की है. उनकी बल्लेबाजी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और गेंदबाजी भी अहम मौकों पर कामयाब रही है. पंजाब आत्मविश्वास से भरी हुई है और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.

MI vs PBKS हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 34 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 17 मैच जीते हैं. वहीं पंजाब किंग्स ने भी 17 मैच जीते हैं. पिछला मैच 2025 के क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स ने जीता था. यानी की दोनों के बीच कड़ाके की टक्कर देखने को मिलेगी.

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग माना जाता है. यहां की पिच सपाट है और आउटफील्ड तेज है. इस सीजन यहां खेले गए मैचों में हर पारी में 220+ रन बने हैं. ऐसे में आज भी हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है.

MI vs PBKS मैच प्रेडिक्शन

वानखेड़े की सपाट पिच पर बल्लेबाजी वाली टीम का पलड़ा भारी रह सकता है. ऐसा मानना है कि चेज करने वाली टीम मैच जीत सकती है.

संभावित बेस्ट परफॉर्मर

बेस्ट बल्लेबाज: प्रियांश आर्य (पंजाब किंग्स) – उनका स्ट्राइक रेट 264 से ऊपर है.
बेस्ट गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस) – सपाट विकेट पर भी उनकी किफायती गेंदबाजी MI के लिए अहम साबित हो सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह.

इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफेन रदरफोर्ड

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार व्यशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्य

Leave a Comment