IPL 2026: गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने KKR के मैच से पहले अपनी रणनीति के बारे में बात कही है। फिलिप्स का कहना है कि इस आईपीएल सत्र में शुरुआती झटकों के बाद उनकी टीम गुजरात टाइटंस पटरी पर लौटी है।
उनका कहना है कि उनकी टीम शुक्रवार को यहां मुश्किलों से जूझ रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ लगातार तीसरी जीत के लिए अपने तेज गेंदबाजों पर भरोसा कर रही है। गुजरात टाइटन्स की शुरुआत खराब रही और उसने पहले दो मैच गंवा दिए। लेकिन उसके बाद लगातार दो जीत के साथ लय हासिल कर ली है और अब उसकी निगाहें केकेआर के खिलाफ तीसरी जीत पर लगी हैं। केकेआर चार हार के साथ तालिका में सबसे नीचे है।
ग्लेन फिलिप्स गुजरात की रणनीति पर बोले
फिलिप्स ने बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘हमारे पास अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है और शायद केकेआर के पास जबरदस्त स्पिन आक्रमण है जिसमें सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती शामिल है। अनुकूल रॉय भी बहुत अच्छा खेल रहे हैं। ‘न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने कहा, ”हम स्पिन के बजाय अपने तेज गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा करना चाहेंगे और अपने बल्लेबाजों को केकेआर के तेज गेंदबाजों का सामना करने देंगे जो तेज गेंदबाजों को खेलने में वाकई काफी अच्छे हैं।’
GT को चार में से दो जीत मिली
गुजरात टाइटंस ने सीजन में अबतक चार मैच खेले हैं जिसमें से दो में उसे जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पड़ा है। घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले मुकाबले में उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार मिली है। अंक तालिका में जीटी छठे स्थान पर है। ऐसे में उसकी नजर कोलकाता को पटखनी देकर घर पर पहला मैच जीतने पर होगी। कोलकाता ने अबतक खेले गए पांच मैच में से चार मुकाबले हारे हैं, जबकि एक मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया है। अंक तालिका में कोलकाता सबसे नीचे दसवें पायदान पर है। जीटी की कोशिश टॉप-4 में और कोलकाता की अपनी साख बचाने की होगी। ऐसे में दोनों के बीच अहमदाबाद में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। जानिए कैसा रहेगा बड़ी बाउंड्री वाले अहमदाबाद स्टेडियम की पिच का हाल?