सनराइजर्स हैदराबाद के एक प्लेयर ने उस बात के बारे में बताया जो उनकी पैट कमिंस के साथ हुई. इसमें कमिंस ने IPL 2027 में खेलने को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. बता दें कि बिजी शेड्यूल और ओडीआई वर्ल्ड कप की तैयारी को ध्यान में रखते हुए मिचेल स्टार्क और ट्रेविस हेड आईपीएल के आगामी सीजन से हट चुके हैं.
दोनों को उनकी फ्रेंचाइजियों ने रिलीज कर दिया, लेकिन कमिंस SRH द्वारा रिटेन किए गए हैं. इससे उनके खेलने की उम्मीद अधिक है, इस बीच एक नया अपडेट आया है.
पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं. फ्रेंचाइजी का उन्हें रिलीज न करना इस बात का संकेत है कि वह IPL 2027 में खेलेंगे. रिपोर्ट के अनुसार अब कमिंस ने भी पुष्टि कर दी है कि वह खेलेंगे, लेकिन उन्होंने संकेत दिया है कि वह कुछ मैचों में ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
टीम के एक सीनियर प्लेयर ने क्रिकबज को उस बातचीत के बारे में बताया जो उनकी पैट कमिंस के साथ हुई. उन्होंने बताया, “मेरी कमिंस से बात हुई, उन्होंने कहा है कि वह आईपीएल खेलने भारत जरूर आएंगे. अगर पूरे सीजन के लिए नहीं तो कुछ मैचों के लिए जरूर आएंगे.”
बता दें कि पैट कमिंस आईपीएल के पिछले संस्करण में भी कुछ मैचों में नहीं खेले थे. तब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें खेलने की अनुमति नहीं दी थी. उन्होंने कुल 8 मैच खेले थे. उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन ने कमान संभाली थी.
SRH की रिटेन प्लेयर्स लिस्ट
- पैट कमिंस
- अभिषेक शर्मा
- ईशान किशन
- हेनरिक क्लासेन
- नितीश कुमार रेड्डी
- ब्रायडन कार्स
- सलिल अरोड़ा
- अनिकेत वर्मा
- हर्ष दुबे
- आर स्मरण
- प्रफुल हिंगे
- साकिब हुसैन
- शिवांग कुमार
- क्रेंस फुलेत्रा
- ईशान मलिंगा
- टी नटराजन
- नेथन एलिस
- खलील अहमद
SRH रिलीज प्लेयर्स लिस्ट
- ट्रेस हेड
- गेराल्ड कोएट्जी
- जयदेव उनादकट
- शिवम् मावी
- आर अम्ब्रीश
- कमिंडू मेंडिस
- दिलशान मदुशंका
- अमित कुमार
- डेविड पेन
- ओमकार तमाले