Dhruv Jurel Catch: न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे वेलिंगटन टेस्ट मैच में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है. टीम इंडिया ने अच्छी गेंदबाजी की, फिर शानदार बल्लेबाजी की अब फील्डिंग से भी मैच के रोमांच को बढ़ाने का काम किया है.
कीवी पारी के 22वें ओवर की पहली ही गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर ध्रुव जुरेल ने कमाल का कैच लिया, जिसके बाद से ही हर तरफ उनके कैच की चर्चा हो रही है. इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है, जिसे देखकर फैंस को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है.
ध्रुव जुरेल ने लपका कमाल का कैच
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज हेनरी निकोल्स को प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर ध्रुव जुरेल ने कैच लेकर पवेलियन का रास्ता दिखाया. प्रसिद्ध कृष्णा ने ‘बैक ऑफ अ लेंथ’ गेंद फेंकी, जो राउंड द विकेट से अंदर की तरफ आ रही थी. निकोल्स पीछे की तरफ खड़े थे उन्होंने गेंद को लेग-साइड की तरफ मोड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर थाई पैड पर जा लगी.
गेंद हवा में उछली शॉर्ट लेग के पास गिरने ही वाली थी, लेकिन जुरेल ने फुर्ती दिखाई, आगे की तरफ डाइव लगाई अपने दाहिने हाथ से गेंद को लपक लिया. जैसे ही जुरेल ने कैच पूरा किया, निकोल्स ने अपना सिर पीछे की तरफ झुका लिया, जिससे उन्हें पता चल गया था कि वे आउट हो चुके हैं. जुरेल जमीन पर लेटे हुए थे शायद उन्हें अपनी कूल्हे पर चोट भी लगी थी, लेकिन भारतीय कप्तान ने बिना परवाह किए उनके ऊपर गिरकर उन्हें गले लगा लिया.
ध्रुव जुरेल ने बनाए 75 रन
ध्रुव जुरेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने ऋषभ पंत के सात मिलकर 5वें विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी बनाई थी. फिर, वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर 54 रनों की पार्टरशिप बनाई. इस तरह जुरेल कीवी टीम के खिलाफ 79 गेंदों पर 7 छक्के 1 चौके की मदद से 78 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर टॉम ब्लंडल ने स्टंपिंग करके जुरेल की पारी पर फुल स्टॉप लगाया था.
मैच की बात करें, तो न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे. फिर भारतीय टीम ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 720 रन बोर्ड पर लगाए 352 रनों की लीड बनाई. अब भारतीय गेंदबाज पूरी कोशिश करेंगे कि वह न्यूजीलैंड को इससे कम स्कोर पर ऑलआउट कर दे पारी से जीत दर्ज कर लें. भारतीय गेंदबाजों ने 60 के स्कोर पर न्यूजीलैंड के 2 विकेट चटका लिए हैं.