Royal Challengers Bengaluru Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के तेइसवें मुकाबले में पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है।
ये मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड बेंगलुरू स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium Bengaluru) में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में होगी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत(Rishabh Pant) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सीजन में अबतक चार मैच खेले हैं जिसमें से तीन में उसे जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है। घरेलू मैदान पर खेले गए दो मुकाबलों में से दोनों में उसे जीत मिली है। अंक तालिका में आरसीबी तीसरे स्थान पर है। ऐसे में उसकी नजर लखनऊ को पटखनी देकर घर पर लगातार तीसरा मैच जीतने पर होगी। लखनऊ ने अबतक खेले गए चार मैच में से दो में हार और दो में जीत मिली है। अंक तालिका में लखनऊ सातवें पायदान पर है। आरसीबी की कोशिश टॉप-2 में और लखनऊ की टॉप-5 में एंट्री करने पर होगी। ऐसे में दोनों के बीच बेंगलुरू में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। जानिए कैसा रहेगा छोटी बाउंड्री वाली चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का हाल?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants Head to Head)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 6 मैच खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरू को 4 मैच में और लखनऊ को 2 मैच में जीत मिली है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला गया था उस मैच में लखनऊ ने 3 विकेट पर 227 रन बनाए थे। इसके बाद जीत के लिए मिले 228 रन के लक्ष्य को लखनऊ ने 9 गेंद और 6 विकेट रहते हासिल कर लिया था। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मैच में से तीन में आरसीबी और दो में लखनऊ विजयी रहा है। दोनों बारी बारी से एक-एक मैच एक दूसरे के खिलाफ जीत रही हैं। ऐसे में बुधवार को जीत की बारी लखनऊ की है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम लखनऊ सुपर किंग्स आज की पिच रिपोर्ट (RCB vs LSG IPL Match Today Pitch Report)
आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 23वां मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी (M Chinnaswamy Stadium Bengaluru) में खेला जाएगा। इस मैदान पर सीजन में अबतक दो मैच खेले गए हैं। इन दोनों मुकाबलों में होम टीम आरसीबी को जीत मिली है। उसकी नजर बुधवार को घर पर लगातार तीसरी जीत दर्ज करने पर होगी। बेंगलुरू की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग रही है। यहां जमकर रन बनते हैं मैदान भी छोटा है ऐसे में चौकों छक्कों की जमकर बारिश होती है। ऐसा ही बुधवार को भी बेंगलुरू और लखनऊ के बीच भिड़ंत के दौरान देखने को मिलेगा। बेंगलुरू में अबतक दो मैच खेले गए हैं और चारों पारियों में 200 से ज्यादा रन बने हैं। यहां खेले गए सीजन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 202 रन के लक्ष्य का पीछा करके आरसीबी ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद चेन्नई के खिलाफ 3 विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा करके आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 207 रन पर ढेर करके जीत हासिल की थी। ऐसे में हार जीत किसी की भी हो लेकिन प्रशसकों का बेंगलुरू में बुधवार को भरपूर मनोरंजन होगा।
आईपीएल 2026 के तेइसवें मुकाबले में बेंगलुरू और लखनऊ के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Bengaluru vs Lucknow IPL 2026 Match)
आईपीएल 2026 के तेइसवें मुकाबले में बेंगलुरू और लखनऊ के बीच आज कांटे की टक्कर हो सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। बेंगलुरू के फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें विराट कोहली(Virat Kohli), रजत पाटीदार(Rajat Patidar), देवदत्त पडिक्कल(Devdutt Padikkal), फिल साल्ट(Phil Salt), भुवनेश्वर कुमार(Bhuvneshwar Kumar) और क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya)पर रहेंगी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के फैन्स की नजरें मिचेल मार्श(Mitchell Marsh), एडेन मार्करम(Aiden Markram), ऋषभ पंत(Rishabh Pant), मयंक यादव(Mayank Yadav), प्रिंस यादव(Prince Yadav), दिग्वेश राठी(Digvesh Rathi) और मुकुल चौधरी(Mukul Choudhary) पर रहेंगी।
बेंगलुरू और लखनऊ की आईपीएल 2026 टीमें (Royal Challengers Bengaluru and Lucknow Super Giants IPL 2026 Full Squads)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल 2026 की पूरी टीम ( Royal Challengers Bengaluru Full Squad):
रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल।
लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Lucknow Super Giants Full Squad):
ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।