IPL 2026: मरने दो उसे?… क्रुणाल पंड्या की इंजरी को लेकर CSK के पूर्व खिलाड़ी के बयान पर बवाल

RCB vs MI के मैच के दौरान CSK के पूर्व खिलाड़ी रहे एस. बद्रीनाथ के बयान पर बवाल मचा है. उन्होंने क्रुणाल पंड्या को बल्लेबाजी के दौरान हुई इंजरी पर विवादित बयान दिया, जिससे लोग भड़क उठे. बद्रीनाथ उस समय IPL के तमिल ब्रॉडकास्ट में कमेंट्री कर रहे थे. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB के 3 विकेट 39 रन पर गिर चुके थे. उस मुश्किल हालात में क्रुणाल पंड्या ने मैदान पर कदम रखा और टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली.

क्रैंप के चलते दर्द से कराह उठे क्रुणाल

क्रुणाल पंड्या ने 46 गेंदों पर 5 छक्के और 4 चौके के साथ 73 रन बनाए. रायपुर की गर्मी में खेली इसी पारी के दौरान क्रुणाल पंड्या को क्रैंप आया.और वो दर्द से कराहते हुए जमीन पर लेट गए. ऐसे में मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर रायन रिकल्टन स्पोर्ट्समैनशिप दिखाते हुए उनकी मदद करने पहुंचे. मैदान पर जब ये कुछ चल ही रहा था कि तभी तमिल कमेंट्री बॉक्स में बैठे बद्रीनाथ ने उस पूरी घटना पर अपना तीखा रिएक्शन दिया, जिस पर बवाल मच गया.

‘क्रैंप से मरने देना चाहिए, ताकि RCB जीत जाए’

सोशल मीडिया के मुताबिक, CSK के पूर्व खिलाड़ी रहे एस. बद्रीनाथ ने कमेंट्री के दौरान कहा कि रिकल्टन को क्रुणाल पंड्या की मदद नहीं करनी चाहिए और उन्हें जमीन पर ही क्रैंप से मरने देना चाहिए ताकि RCB ये मुकाबला हार जाए. इस बयान के बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए और उन्हें कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग की जाने लगी.

बद्रीनाथ ने दी सफाई

हालांकि, बद्रीनाथ ने इस पर पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है.

RCB ने जीता मुकाबला

RCB ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया. उसने आखिरी गेंद पर इस रोमांचक मैच को अपने नाम किया. इस जीत के साथ RCB पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई वहीं मुंबई की टीम IPL 2026 से बाहर हो गई