IPL 2026: बेंगलुरु में LSG से RCB की भिड़ंत, जानिए कैसा है Head-to-Head रिकॉर्ड?

ई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा. इस मैच में दोनों टीमों के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा है.

डिफेंडिंग चैंपियन RCB इस सीजन 4 में से 3 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है. इस टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (RCB beat SRH) के विरुद्ध पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम किया और फिर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 43 रन से हराया. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी की जीत का सिलसिला तोड़ा. उस मैच में बेंगलुरु को को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अपने चौथे मैच में इस टीम ने मुंबई इंडियंस (RCB vs Mumbai Indians) के खिलाफ 18 रन से जीत हासिल की.

दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 4 में से 2 मैच गंवा चुकी है. इस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध अपना पहला मैच 6 विकेट से हारा, जिसके बाद शानदार वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (5 विकेट) और कोलकाता नाइट राइडर्स (3 विकेट) के खिलाफ जीत हासिल की. इसके बाद गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 7 विकेट से मैच गंवा दिया.

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें आरसीबी ने 4 मुकाबले जीते और एलएसजी को सिर्फ 2 जीत नसीब हुई.

साल 2022 में आरसीबी ने दोनों मुकाबलों में LSG को शिकस्त दी थी. इसके बाद साल 2023 में दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किए. साल 2024 में एलएसजी ने 28 रन से मुकाबला जीता था. पिछली बार जब आईपीएल 2025 में ये दोनों टीमें आमने-सामने थीं, तो आरसीबी ने छह विकेट से आसान जीत हासिल की.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिक डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल सॉल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा.

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान.

 

Leave a Comment