IPL में इस ‘चक्रव्यूह’ को तोड़ने में CSK लगातार 14वीं बार फेल, 7 साल से जारी ये सिलसिला टूटता क्यों नहीं है?

IPL 2026 में 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में SRH ने CSK को हरा दिया. इसी के साथ पीली जर्सी वाली टीम की वो समस्या फिर से उजागर हो गई, जो पिछले 7 सालों से बरकरार है.

चेन्नई की टीम एक बार फिर से IPL की पिच पर 180 प्लस रन का टारगेट चेज कर पाने में नाकाम रही. बीते 7 सालों में ये लगातार 14वीं बार रहा, जब CSK को 180 रन या उससे ज्यादा का टारगेट मिला, मगर वो उसे चेज नहीं कर सकी.

2019 से अब तक 14 बार लगातार फेल

IPL की पिच पर  ने आखिरी बार 180 प्लस रन का टारगेट साल 2019 में चेज किया था. तब से अब तक 14 बार वैसी नौबत टीम के सामने आई, मगर हर बार फेल. हालांकि, ऐसा नहीं है कि इस दरम्यान CSK ने ट्रॉफी नहीं उठाई. IPL 2021 का खिताब जीतने में वो कामयाब रही थी. उसके बाद IPL 2023 की ट्रॉफी भी उसने उठाई. मगर, जिस मैच में 180 प्लस का टारगेट मिला, उसे वो भेद नहीं पाई. चेन्नई की टीम को उस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.

दिग्गज क्रिकेटर CSK की नाकामी से हैरान

IPL 2026 में हैदराबाद में खेले SRH के खिलाफ मुकाबले में मिले 195 रन के लक्ष्य के आगे चेन्नई सुपर किंग्स की जीत निश्चित दिख रही थी, लेकिन, फिर अचानक ही गेम पलट गया और CSK को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा. 2019 से अब तक 180 प्लस टारगेट के आगे CSK की एक और नाकामी देखने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने हैरानी जताई है.

 

सुरेश रैना थे तो 180+ का चेज था CSK के लिए बाएं हाथ का खेल

हालांकि, CSK का 180 प्लस टारगेट को चेज करते हुए आंकड़ा तब इतना बुरा नहीं था, जब सुरेश रैना टीम का हिस्सा होते थे. सुरेश रैना के साथ IPL 2019 तक CSK ने 9 बार 180 प्लस का टारगेट चेज किया है. हालांकि, उसके बाद खेले बाकी सीजन में रैना सिर्फ IPL 2021 में ही CSK से खेलते दिखे. उस साल 180 प्लस चेज जरूर नहीं किया पर टीम ने टाइटल जीता.

हैदराबाद में 8 साल बाद भी नहीं टूटा सिलसिला

SRH के खिलाफ IPL 2026 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के पास 8 साल से हैदराबाद में भी ना जीत पाने के चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका था, जिससे वो चूक गए. SRH के खिलाफ रैना, ऋतुराज और जडेजा की कप्तानी में खेले पिछले 5 मुकाबलों में CSK सिर्फ 1 ही जीत सकी है. वहीं धोनी की कप्तानी में अकेले CSK ने 18 मुकाबले SRH के खिलाफ खेले, जिसमें से सिर्फ 4 हारे.

Leave a Comment