IND vs WI 3rd ODI Live Score: रोहित के बाद ऋतुराज भी आउट, भारत ने गंवाया चौथा विकेट

India vs West Indies 3rd ODI Live Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आज आखिरी मैच है और इस बार मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में होने जा रहा है. भारतीय टीम ने वनडे सीरीज पहले ही 2-0 से अपने नाम कर ली है और अब क्लीन स्वीप का मौका है.

भारतीय फैंस के लिए भी विराट कोहली और रोहित शर्मा को इस महीने देखने का आखिरी मौका है. इसके बाद दोनों स्टार एक महीने बाद न्यूजीलैंड में खेलते दिखेंगे. ऐसे में फैंस इस मुकाबले में दोनों की बल्लेबाजी का जलवा देखना चाहेंगे, जो पहले ही एक-एक शतक जमा चुके हैं. वहीं इस सीरीज में अभी तक बल्ले से दमदार प्रदर्शन करने वाली वेस्टइंडीज इस आखिरी मुकाबले में अपने गेंदबाजों से भी अच्छे योगदान की उम्मीद करेगी.

Leave a Comment