इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्इंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने जीत दर्ज की। इस मैच में अभिषेक शर्मा (69 रन) की तूफानी पारी के बाद अर्शदीप सिंह (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वेस्टइंडीज को 14 रनों से शिकस्त दी।
अभिषेक ने केवल 30 गेंदों पर तूफानी 69 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके, 5 छक्के लगाए। इससे भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में 223 रन बनाने में सफल रही। जबाब में वेस्टइंडीज टीम 20 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 209 रन ही बना सकी। मैच में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने सबसे कम गेंदों में 2000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
जैसे ही अभिषेक ने अपना 33वां रन बनाया, उन्होंने हमवतन सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही वह अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक शर्मा ने मात्र 1024 गेंदों में ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई।