IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें और निर्णायक टी20 मुकाबले में बारिश ने खेल का मजा किरकिरा कर दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगातार बारिश के कारण टॉस में देरी हुई और मैच शुरू नहीं हो सका।
पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबर है, ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है।
मैच में देरी के बीच ओवरों में कटौती का समय भी आ गया। रात 9:45 बजे तक मुकाबला शुरू नहीं होने पर मैच के निर्धारित ओवर कम होना तय हो गया। इसके बाद हर चार मिनट की देरी के साथ दोनों टीमों की पारी से ओवर काटे गए। यानी बारिश के कारण मैच छोटा होता चला गया।
लगातार बारिश के चलते टॉस भी नहीं हो पाया, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों का इंतजार काफी ज्यादा बढ़ गया। अब सबकी नजरें मौसम साफ होने और मैदान के खेल के लिए तैयार होने पर टिकी थी।
भारत और वेस्टइंडीज दोनों की कोशिश होगी कि किसी तरह मुकाबला शुरू हो सके और सीरीज का फैसला मैदान पर हो। हालांकि बारिश जारी रहने पर ओवरों में लगातार कटौती से मैच का समीकरण बदल सकता है, मैच अगर 9:15 बजे गेम शुरू किया गया और दोनों टीमों के 11-11 ओवर काटकर 9-9 ओवर का मैच कराने का फैसला हुआ।
यह टी20 सीरीज बल्लेबाजों के लिए वरदान साबित हुई है। श्रेयस अय्यर और शाई होप ने शतकीय पारियां खेली हैं। उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी अपने हाथ खोले हैं। सपाट पिचों पर गेंदबाजों को पिटाई के अलावा कुछ ख़ास हासिल नहीं हो पाया है।
वेस्टइंडीज पहला मैच हारने के बाद दूसरा और चौथा टी20 मैच जीतकर भारतीय टीम की बराबरी करने में सफल रही है। भारत को उनके ही मैदानों पर हराते हुए विंडीज ने धमाका किया है। वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना का फैसला लिया।