नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी गई है। दोनों टीमें 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलेंगी।
टी20 टीम में युवा बल्लेबाज कमिल पूरन को शामिल किया गया है। उन्होंने हाल ही में कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था। पूरन ने आठ पारियों में 159.64 के स्ट्राइक रेट से 273 रन बनाए। क्विंटिन सैम्पसन की भी टीम में वापसी हुई है। उन्होंने साल की शुरुआत में आईसीसी टी20 विश्व कप में भी वेस्ट इंडीज टीम का हिस्सा थे।
शिमरोन हेटमायर के टीम में शामिल होने से बैटिंग मजबूत होगी। अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर दोनों टीमों ने नहीं हैं, उन्हें इस दौरे के लिए आराम दिया गया है। जॉन कैंपबेल भी टीम में वापसी कर रहे हैं, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाए थे। दोनों टीमें 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में पहले वनडे में आमने-सामने होंगी।
विश्व कप की तैयारी में जुटी वेस्टइंडीज
वेस्ट इंडीज की टीम अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप से पहले अपनी लय हासिल करने की कोशिश कर रही है। आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में वर्तमान में 10वें स्थान पर काबिज वेस्टइंडीज अगले साल होने वाले विश्व कप में सीधे जगह नहीं बना पाएगी। हालांकि, कोच डेरेन सैमी का मानना है कि यह सीरीज उनकी टीम के लिए अगले साल के टूर्नामेंट की तैयारी के लिए एक बेहतरीन अवसर पेश करती है। सैमी ने कहा, ‘दुनिया की शीर्ष टीम के खिलाफ खेलने से हमें वनडे टीम के रूप में अपने प्रदर्शन को निखारने और बेहतर बनाने का मौका मिलता है, जिसने पूरे सीजन में गुणवत्तापूर्ण प्रदर्शन किया है। यह सीरीज उन खिलाड़ियों का आकलन करने के लिए एक मूल्यवान मंच भी तैयार करती है जो 2027 में विश्व कप में प्रतिस्पर्धा करने के दीर्घकालिक लक्ष्य के साथ इस सीरीज के लिए महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं।”
वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), नमन धिर, ऋतुराज गायकवाड़, यशवस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, गुरनूर ब्रार।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडन सेल्स।
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारतः श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अभिषेक शआर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुदाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर।