IND vs SL T20 Match Live Streaming: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका के साथ होगा और ये मैच जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बना लेगी। दोनों देशों के बीच ये मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10.00 बजे से खेला जाएगा और मैच में टॉस का समय सुबह 9.30 बजे का होगा।
इस मैच में भारतीय टीम जीत की दावेदार है, लेकिन श्रीलंका भी उसे कड़ी टक्कर दे सकता है।
इससे पहले भारत को अपना क्वार्टर फाइनल मैच अफगानिस्तान के साथ खेलना था, लेकिन बारिश की वजह से ये मैच नहीं हो पाया था और आईसीसी रैंकिंग के आधार पर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में बारिश की संभावना नहीं जताई जा रही है और उम्मीद है कि ये मैच पूरा होगा। आप भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच को किस तरह से लाइव देख सकते हैं आइए इसके बारे में जानते हैं।
भारत बनाम श्रीलंका एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल कब है?
भारत बनाम श्रीलंका एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मैच एक अक्टूबर 2026 यानी गुरुवार को खेला जाएगा।
भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मैच सुबह 10.00 बजे शुरू होगा और मैच में टॉस का समय सुबह 9.30 बजे का होगा।
भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मैच जापान के निशिन में कोरोजी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।
भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मैच को लाइव कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां की जाएगी?
भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv एप पर की जाएगी।
भारत की टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम।
श्रीलंका की टीम: एशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, नुवान तुषारा, थारिंडु रत्नायके, वनुजा सहन, सोहन डी लिवरा, गरुका संकेथ।
वैभव सूर्यवंशी आउट, अभिषेक-संजू ओपनर; एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल के लिए श्रीलंका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
Asian Games 2026, India vs Sri Lanka Semi Final: एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन कुछ इस तरह की हो सकती है।