शुभमन गिल के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, मैक्सवेल-धोनी सबको पछाड़ खेली ODI रनचेज में सबसे बड़ी पारी

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 223 रनों की नाबाद पारी खेलकर कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। इनमें से एक रिकॉर्ड यह है कि वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

जी हां, इस लिस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल को पछाड़ा है। मैक्सवेल ने 2023 वर्ल्ड कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रनों की नाबाद पारी खेली थी, वह वनडे क्रिकेट में रनचेज में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी थी। बता दें, वेस्टइंडीज के खिलाफ शुभमन गिल ने 406 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए यह पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 133 गेंदों का सामना करते हुए 26 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए।

शुभमन गिल ने तोड़ा ग्लेन मैक्सवेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

मैक्सवेल की वो ऐतिहासिक पारी तो हर किसी को याद होगी, जब उन्होंने एक टांग पर खड़े होकर अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। 292 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर ही 7 विकेट गंवा दिए थे। तब मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। इस मैच में मैक्सवेल के पैर में बहुत क्रैप आ रहे थे, मगर इसके बावजूद उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा। मैक्सवेल ने अपनी 201 रनों की नाबाद पारी में 21 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। वह वनडे में रनचेज के दौरान दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

शुभमन गिल ने अब उन्हें पछाड़ ODI रनचेज में सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ 223 रन बनाकर नाबाद रहे, इस पारी में उन्होंने 26 चौके और 8 छक्के लगाए।

ODI रन चेज में सबसे बड़ी पारी

223* शुभमन गिल बनाम WI गुवाहाटी 2026

201* ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफगानिस्तान वानखेड़े 2023

193 फखर जमन बनाम SA जोबर्ग 2021

185* शेन वॉटसन बनाम बांग्लादेश मीरपुर 2011

183* एमएस धोनी बनाम SL जयपुर 2005

183 विराट कोहली बनाम पाकिस्तान मीरपुर 2012

शुभमन गिल ने तौड़ा एमएस धोनी का 21 साल पुराना रिकॉर्ड

शुभमन गिल वनडे रनचेज में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पछाड़ा है। माही ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ रन चेज में 183 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यह उनके वनडे करियर का हाईएस्ट स्कोर भी है। 21 सालों से धोनी के नाम यह रिकॉर्ड था, मगर अब गिल ने उनसे यह छीन लिया है। विराट कोहली भी 183 रनों के साथ लिस्ट में मौजूदा हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर वनडे में यह पारी खेली थी।

Leave a Comment