भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जा रहा है जिसमें अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए थे।
वहीं अब तीसरे दिन के खेल में पहला सेशन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए थे, जिसमें केएल राहुल 93 और देवदत्त पडिक्कल 53 बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले दूसरे दिन के खेल में मेजबान कीवी टीम अपनी पहली पारी में 368 रनों के स्कोर पर सिमट गई थी, जिसमें उनकी तरफ से हेनरी निकोल्स ने नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी।
तीसरे दिन का पहला सेशन रहा टीम इंडिया के नाम
केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने तीसरे दिन के पहले सेशन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 80 रन बनाए जिसमें दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली। देवदत्त पडिक्कल ने जहां इस सेशन में अपना अर्धशतक पूरा किया तो वहीं राहुल भी शतक के करीब पहुंच गए। इस सेशन में दोनों ने मिलकर शुरू में संभलकर बल्लेबाजी की और फिर खराब गेंदों का फायदा उठाने के साथ उनको बाउंड्री के लिए भी पहुंचाया।
यशस्वी जायसवाल ने खेली थी 85 रनों की शानदार पारी
दूसरे दिन के खेल में जब न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रनों के स्कोर पर सिमटी तो उसके बाद सभी की नजरें टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी पर टिकी हुई थी जिनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने इस मामले में बिल्कुल भी निराश नहीं किया और पहले विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी की, जिसमें जायसवाल के बल्ले से 85 रनों की शानदार पारी देखने को मिली थी।
यहां पर देखिए वेलिंग्टन टेस्ट के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग
भारत – केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूजीलैंड – टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।