IND vs NZ: 2 घंटे की देरी पड़ेगी भारी! न्यूजीलैंड में रात 8 बजे क्या हो जाता है? हेगले ओवल मैदान का पूरा सच जानिए

न्यूजीलैंड में जब कोई डे-नाइट टी20 मैच होता है तो उसके शुरू होने का समय शाम 6 बजे होता है. मतलब शाम 6 बजे मैच शुरू और रात 9 बजे तक मैच खत्म. लेकिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का समय रात 8 बजे से है.

मतलब न्यूजीलैंड की सरजमीं पर ये सीरीज 2 घंटे देरी से शुरू होगी और इसकी बड़ी वजह भारत और न्यूजीलैंड के समय का अंतर है. न्यूजीलैंड में रात 8 बजे मैच शुरू होगा तो उस समय भारत में दोपहर के 12.30 बज रहे होंगे. यही वजह है कि न्यूजीलैंड में दो घंटे देरी से मैच शुरू हो रहा है. खैर 2 घंटे देरी से मैच होने का साइड-इफेक्ट टीम इंडिया पर हो सकता है. ये टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ी चुनौती हो सकती है. रात 8 बजे शुरू होने वाला ये मैच टीम इंडिया पर भारी पड़ सकता है. आइए आपको बताते हैं क्यों?

क्राइस्टचर्च में रात 8 बजे क्या बदल जाता है?

क्राइस्टचर्च में आजकल दोपहर में काफी ज्यादा धूप रहती है. लेकिन रात 8 बजे यहां काफी तेज हवाएं चलने लगती हैं. यहां मौसम अचानक ठंडा हो जाता है, मतलब तापमान काफी ज्यादा गिरता है. हेगले ओवल स्टेडियम के पीछे पहाड़ हैं और ठंडी हवाओं की वजह से मैदान पर काफी ओस होती है. अब टीम इंडिया ने प्रैक्टिस दोपहर में की है लेकिन मैच होगा रात को, ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के लिए मौसम के साथ तालमेल बैठाना मुश्किल हो सकता है. न्यूजीलैंड के इस मैदान पर गेंद काफी स्विंग हो सकती है जिससे भारत के टॉप ऑर्डर को दिक्कत पेश आ सकती है. हालांकि सेट होने के बाद वहां रन भी बनाए जा सकते हैं. लेकिन भारतीय कंडिशंस की तरह वहां जाते ही ताबड़तोड़ छक्के लगाना बहुत मुश्किल है.

 

 

हेगले ओवल मैदान की बड़ी बातें

  • हेगले ओवल मैदान 1886 में खुला था और ये क्राइस्टचर्च में स्थित है.
  • हेगले ओवल मैदान पर अबतक 19 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 9 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है. 10 मैच चेज़ करने वाली टीम ने जीते हैं.
  • हेगवे ओवल में पहली पारी में औसत स्कोर महज 159 रन है. दूसरी पारी में इस मैदान का औसत स्कोर सिर्फ 129 है.
  • हेगले ओवल मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर इंग्लैंड ने 236 रन बनाया था. जबकि सबसे कम स्कोर 32 है, जो बांग्लादेश की महिला टीम ने बनाया था.
  • हेगले ओवल में सबसे बड़ा चेज़ होने वाला स्कोर 177 रन है. पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ ये कमाल किया था.

Leave a Comment