IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे का सीधा प्रसारण, ऐसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs NZ 1st ODI Cricket Match Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर 2026 से पांच वनडे मैच की शृंखला शुरू होगी। भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।

वनडे सीरीज से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेली गई थी, जिसे मेजबान टीम ने 3-2 से जीती थी।

पहले वनडे मैच से पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि T20I सीरीज के दौरान अलग-अलग मैदानों पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को अच्छा बाउंस मिला। उन्हें ईडन पार्क में भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है।

शुभमन गिल ने ईडन पार्क के ‘थोड़े अजीब’ डाइमेंशंस (आयामों) का जिक्र किया। ऑकलैंड की ठंड और तेज हवाओं के कारण फ्लडलाइट्स में दो नई गेंदों के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करना एक चुनौती हो सकती है।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर उम्मीद है कि यहां की पिच ‘बाउंसी’ होगी और हवाएं भी तेज चलेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह मैच एक ऐसी पिच पर खेला जाएगा जिसका इस्तेमाल पहले भी हो चुका है।

जनवरी 2020 से ईडन पार्क में खेले गए चार वनडे मैचों में से तीन में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। इस दौरान पहली पारी का औसत स्कोर 286 रहा है। ऐसे में भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे में टॉस जीतने वाला कप्तान यदि बल्लेबाजी चुने तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। यहां भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी दी गई है।

IND vs NZ, 1st ODI Match LIVE Streaming Details: भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे मैच लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच कब होगा?
  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच बुधवार 4 नवंबर 2026 को खेला जाएगा।
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच कहां होगा?
  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच का टॉस कितने बजे होगा?
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 7:00 बजे होगा।
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
  • भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा।
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण भारत में किसी टीवी पर किस चैनल पर देख सकते हैं?
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं?
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनीलिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

वनडे सीरीज के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अंशुल कम्बोज, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, नमन धीर, आकिब नबी, ऋतुराज गायकवाड़, इशान किशन।

न्यूजीलैंड की टीम: हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, मैथ्यू फिशर, ब्लेयर टिकनर, टिम सीफर्ट, काइल जैमीसन।

IND vs NZ Playing 11: ऋतुराज-कुलदीप बाहर, इशान- नितीश को मौका, न्यूजीलैंड से पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs New Zealand Squad, IND vs NZ 1st ODI Match Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार चार नवंबर को ऑकलैंड में खेले जाने वाले पहले वनडे के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Leave a Comment