BCCI ने इन 2 अहम पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई और आवेदन की आखिरी तारीख

BCCI Job Vacancies: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सीनियर वुमेन्स महिला क्रिकेट टीम के लिए फील्डिंग कोच सीनियर मेन्स क्रिकेट टीम के लिए हेड फिजियोथेरेपिस्ट के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है.

ये बीसीसीआई के साथ जुड़कर काम करने का बेहतरीन मौका है. इन पदों पर काम करने से खिलाड़ियों के विकास उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में योगदान देने, तथा अपने-अपने एरिया में हाई स्टैंडर्स सेट करने का मौका मिलेगा. तो आइए यहां जान लेते हैं कि इन दोनों ही पदों के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख क्या होगी.

सीनियर महिला टीम के फील्डिंग कोच को संभालनी होगी ये जिम्मेदारी

  • फील्डिंग कोच, खेल के तीनों फॉर्मेट में सीनियर महिला टीम की फील्डिंग के प्रदर्शन को विकसित करने उसे संभालने के लिए जिम्मेदार होंगे.
  • एक विश्व-स्तरीय फील्डिंग यूनिट तैयार करने के लिए बेहतरीन फील्डिंग प्रोग्राम बनाना उन्हें लागू करना.
  • प्रैक्टिस मैचों के दौरान फील्डिंग सेशन करना, जिसमें स्किल डेवलपमेंट के लिए पर्सनल कोचिंग भी शामिल है.
  • खिलाड़ियों की खूबियों कमियों का पहचानकर, प्रदर्शन के लक्ष्य तय करने मुख्य प्रदर्शन संकेतकों (KPIs) की निगरानी करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करना.
  • मैच की अलग-अलग कंडीशंस में फील्ड पर खिलाड़ियों के पर्सनल कॉन्ट्रिब्यूशन को आंकना.
  • खेल के सभी फॉर्मेट कंडीशंस में फील्डिंग के हाई स्टैंडर्ड को बनाए रखना, जिसमें चोट या अन्य इंटरनेशनल जिम्मेदारियों के कारण खिलाड़ियों की उपलब्धता में बदलाव आने जैसी स्थितियां भी शामिल हैं.

 

 

क्वालीफिकेशन

इंटरनेशनल लेवल पर भारत या किसी अन्य देश का प्रतिनिधित्व किया हो या BCCI का कम से कम ‘लेवल B’ कोचिंग सर्टिफिकेशन (या किसी प्रतिष्ठित संस्था से इसके समकक्ष कोई सर्टिफिकेट) हो कम से कम 30 फर्स्ट-क्लास (FC) मैच खेले हों या किसी इंटरनेशनल टीम के लिए कम से कम एक सीजन या किसी T20 फ्रेंचाइजी या राज्य स्तरीय टीम के लिए कम से कम दो सीजन तक कोचिंग दी हो.

आवेदकों को खेल की गहरी समझ होनी चाहिए, हाई स्टैंडर्ड पर खेलने या कोचिंग देने का अनुभव होना चाहिए एक मल्टिकल्चर टीम में काम करने का अनुभव होना चाहिए. इसके अलावा, स्ट्रॉन्ग कम्युनिकेशन, टीम वर्क, लोगों को संभालने प्रॉब्लम सॉल्विंग क्षमता होना आवश्यक है.

आवेदन फॉर्म:https://forms.gle/ rd3wtv2eAFLMmLC99

हेड फिजियोथेरेपिस्ट – सीनियर मेन्स क्रिकेट टीम

हेड फिजियोथेरेपिस्ट, टीम इंडिया के खिलाड़ियों को इंजरी मैनेजमेंट,इंजरी प्रिवेंशन परफॉरमेंस एनहांसमेंट से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालनी होंगी. इसभूमिका में, उन्हें BCCI की स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन (SSM) टीम के साथ मिलकर काम करना होगा. इसमें उन्हें हेड स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन, BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE), कोचिंग स्टाफ स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग प्रोफेशनल्स का सपोर्ट करना होगा.

मुख्य जिम्मेदारियां

  • मैच के दिन फिजियोथेरेपी देना खिलाड़ियों की इंजरी मैनेजमेंट उससे बचाव के लिए हमेशा उनका सपोर्ट करना.
  • चोटों की तुरंत पहचान करना मौजूद नतीजों के आधार पर इलाज, रिहैबिलिटेशन रिटर्न-टू-प्ले की योजनाएं तैयार करना.
  • खिलाड़ियों की फिटनेस उपलब्धता को बेहतर बनाने के लिए व्यक्तिगत उपचार सत्र (ट्रीटमेंट सेशन), मस्कुलोस्केलेटल स्क्रीनिंग चोट के जोखिम की प्रोफाइलिंग करना.
  • चोट से बचाव, रिकवरी प्रदर्शन में सुधार के प्रोग्राम पर मेडिकल स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग प्रोफेशनल्स के साथ मिलकर काम करना.
  • खिलाड़ियों के वर्कलोड की निगरानी करना, क्लिनिकल रिकॉर्ड रखना ट्रेनिंग, प्रैक्टिस तथा मैच के दिनों के लिए खिलाड़ियों की उपलब्धता की रिपोर्ट देना.
  • समय पर इलाज देखभाल की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित मेडिकल प्रोफेशनल्स राज्य टीमों के फिजियोथेरेपिस्ट के साथ कोऑर्डिनेशन करना.
  • रिसर्च डेवलपमेंट, पेशेवर शिक्षा क्लिनिकल प्रोटोकॉल में सुधार के लिए योगदान देना.

क्वालीफिकेशन

  • स्पोर्ट्स या मस्कुलोस्केलेटल फिजियोथेरेपी, स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज मेडिसिन, या स्पोर्ट्स रिहैबिलिटेशन में पोस्टग्रेजुएट योग्यता.
  • फिजियोथेरेपी सेवाएं प्रदान करने का कम से कम 10 वर्षों का अनुभव.
  • एलीट एथलीटों या टीमों, विशेष रूप से हाई-परफॉरमेंस स्क्वॉड (उच्च प्रदर्शन वाली टीमों) के साथ काम करने का अनुभव.
  • मस्कुलोस्केलेटल स्पोर्ट्स इंजरी की पहचान, डिफरेंशियल डायग्नोसिस, रेडियोलॉजिकल समझ, चोट के शुरुआती तथा अंतिम चरणों के प्रबंधन में व्यापक अनुभव.
  • पिछले दो वर्षों के भीतर ‘एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट’ ‘ट्रॉमा मैनेजमेंट’ का प्रशिक्षण पूरा किया हो (यह भूमिका शुरू करने से पहले पूरा होना चाहिए).

 

आवेदन की आखिरी तारीख है 16 नवंबर

बीसीसीआई ने जारी की विज्ञप्ति में साफ किया है कि दोनों पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर, 2026, शाम 5:00 बजे है. आवेदनों की स्क्रीनिंग शॉर्टलिस्टिंग के बाद, उम्मीदवारों को आगे के मूल्यांकन के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जा सकता है.

Leave a Comment