IND vs NZ: अक्षर पटेल नंबर 5 पर क्यों? गौतम गंभीर पर निशाना, टीम इंडिया की रणनीति पर उठे सवाल

वेलिंगटन वनडे में भारत की जीत हुई. न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दूसरा वनडे जीतकर भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त भी बना ली. लेकिन, उसके बावजूद गौतम गंभीर और टीम इंडिया मैनेजमेंट की रणनीति पर सवाल खड़े हो गए हैं.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर डोडा गणेश ने भारत की बल्लेबाजी रणनीति पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि अक्षर पटेल को विदेशी पिचों पर नंबर 5 पर खिलाना ठीक नहीं है और यह लंबी अवधि का समाधान नहीं हो सकता.

अक्षर पटेल को नंबर 5 पर खिलाने से आपत्ति

डोडा गणेश का मानना है कि टीम मैनेजमेंट का यह तरीका केएल राहुल को क्रीज पर ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं दे रहा है. गणेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत के बल्लेबाजी क्रम पर राय अपने एक्स हैंडल के जरिए रखी. उन्होंने SENA देशों यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में अक्षर को नंबर 5 पर खिलाने पर आपत्ति जताई है.

डोडा गणेश ने उठाए सवाल

डोडा गणेश ने अपनी पोस्ट में साफ कहा कि अक्षर पटेल SENA देशों में आपके नंबर 5 नहीं हो सकते. वह कभी कभार छोटी पारी खेल सकते हैं, लेकिन वह निश्चित रूप से लंबे समय का समाधान नहीं हैं. इस कदम से केएल राहुल को खेलने का और क्रीज पर समय बिताने का पूरा समय नहीं मिल पा रहा है.

 

 

डोडा गणेश की ये टिप्पणी तब आई है जब भारतीय टीम अपने मिडिल ऑर्डर में लगातार प्रयोग कर रही है. बाएं दाएं कॉम्बिनेशन बनाए रखने के लिए राहुल को अक्सर नंबर 6 पर धकेला जाता है, जबकि अक्षर को ऊपर में मौका मिलता है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन

बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में यह रणनीति सवालों के घेरे में आ गई. भारत की बल्लेबाजी न्यूजीलैंड के अनुशासित तेज गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ संघर्ष करती दिखी, जब उन्हें 135 रनों का लक्ष्य चेज करना था. भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर ढेर कर दिया था, लेकिन उछाल और मूवमेंट वाली पिच पर भारत शुरुआती मुश्किल में पड़ गया.

इस बीच, राहुल ने भारत को वह स्थिरता दी जिसकी उसे सख्त जरूरत थी. वह 26 रन बनाकर नाबाद रहे, जब बारिश ने 26 ओवर में भारत को 113/7 पर रोक दिया. उस समय, भारत DLS पार स्कोर से चार रन आगे था, जिससे उसे चार विकेट से जीत मिली और पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल हुई.

Leave a Comment