न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का इम्तिहान 22 अक्टूबर की सुबह से शुरू हो जाएगा. पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा. टीम इंडिया चाहेगी की वो सीरीज की शुरुआती अच्छी करे और साथ ही टी20 सीरीज को अपने नाम भी करे.
पिछली बार टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज जीती थी और उससे पहले तो टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड का 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था. बता दें मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया के 8 बड़े खिलाड़ियों के पास 8 बड़े कमाल करने का मौका रहेगा. आइए आपको बताते हैं कौन सा खिलाड़ी क्या हासिल कर सकता है?
अर्शदीप सिंह
- एक साल में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने के लिए सिर्फ 3 विकेट जरूरी
- टी20 इंटरनेशनल के पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए बस 4 विकेटों की जरूरत
- 150 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरे करने के लिए पांच विकेटों की जरूरत
- 300 टी20 विकेटों के लिए 12 विकेटों की जरूरत.
भुवनेश्वर कुमार
- 300 इंटरनेशनल विकेट पूरे करने के लिए 6 विकेटों की जरूरत
- 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरे करने के लिए 10 विकेटों की जरूरत
- टी20 पावरप्ले में सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने के लिए सिर्फ 2 डॉट गेंदों की जरूरत.
ईशान किशन
- 2000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने के लिए 46 की जरूरत
- 100 टी20 इंटरनेशनल छक्के पूरे करने के लिए 9 छक्कों की जरूरत
- एक कैलेंजर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रनों के लिए 169 रनो की जरूरत.
- न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने के लिए 155 रनों की जरूरत.
तिलक वर्मा
- 2000 टी20 इंटरनेशनल रनों के लिए 159 रन की जरूरत
- 100 टी20 इंटरनेशनल छक्कों के लिए 7 छक्कों की जरूरत
- SENA देशों में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए 15 छक्कों की जरूरत.
संजू सैमसन
- 2000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने के लिए 265 रनों की जरूरत.
- भारतीय विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने के लिए 195 रनों की जरूरत.
- 100 टी20 छक्के पूरे करने के लिए 13 छक्कों की जरूरत.
अभिषेक शर्मा
- पावरप्ले में 100 छक्के पूरे करने के लिए 4 छक्कों की जरूरत
- एक साल में 1000 रन ठोकने वाले पहले ओपनर बनने के लिए 44 रनों की जरूरत.
कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती
- कुलदीप को 100 इंटरनेशनल विकेट के लिए 15 विकेट की जरूरत
- कुलदीप को 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट के लिए 2 विकेट की जरूरत.